राष्ट्रीय

Tamil Nadu Bus Accident Video : सेलम की खाई में ​गिरी बस, 5 लोगों की मौत और 20 घायल

Tamil Nadu Bus Accident Video : तमिलनाडु के सलेम में एक बड़ा सड़क हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है और 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

less than 1 minute read

Tamil Nadu Bus Accident Video : तमिलनाडु के सलेम में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं 20 से अधिक घायल हैं। तमिलनाडु पुलिस ने बताया है कि एक निजी बस यरकौड से सलेम जा रही थी। इस बस में कुल 56 लोग सवार थे। देर रात बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस एक दीवार से टकराकर खाई में गिर गई। इसके कारण पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गया। इस समय सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। गौरतलब है कि मंगलवार को नासिक में भी एक बस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौके पर मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Updated on:
01 May 2024 01:56 pm
Published on:
01 May 2024 01:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर