राष्ट्रीय

गैंगरेप करने की कोशिश कर रहा था डॉक्टर, नर्स ने ब्लेड से उड़ा दिया प्राइवेट पार्ट

Doctor Arrested After Mutilation During Gang Rape Attempt : बिहार के एक निजी अस्पताल में गैंगरेप करने की कोशिश कर रहे डॉक्टर का गुप्तांग ही नर्स ने काट दिया।

2 min read

बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल में डॉक्टर एक नर्स के साथ गैंगरेप की कोशिश कर रहा था कि इसी दौरान नर्स ने ब्लेड से ऐसा वार किया कि उसका गुप्तांग ही जख्मी हो गया। समस्तीपुर पुलिस ने गैंगरेप की कोशिश करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच भी शुरू कर गई है।

समस्तीपुर सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) संजय कुमार पांडेय ने इस मामले के बारे में बताया कि पीड़िता के साथ डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों ने बीती रात मुसरीघरारी क्षेत्र स्थित अपने निजी अस्पताल के अंदर शराब पी और फिर उसके ही साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने घटना के तुरंत बाद घायल डॉक्टर संजय कुमार और उसके दो सहयोगी सुनील कुमार गुप्ता और अवधेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि जब डॉक्टर ने महिला के साथ रेप करने की कोशिश की तो महिला ने डॉक्टर के गुप्तांग पर ब्लेड से वार किया। जिससे डॉक्टर और उसके साथी घबरा गए। मौका मिलते ही वह घटनास्ताल से फरार हो गई। घटना की जानकारी देते हुए डायल 112 से मदद मांगी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता को बचाकर थाने ले आई। इस मामले में तत्काल ही डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों को पकड़ लिया गया। डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपियों ने बंद कर दिया था सीसीटीवी

एसडीपीओ ने बताया कि यह घटना पूरी तरह से योजनाबद्ध तरीके से कारित की गई थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि डॉक्टर और उसके स​हयोगियों ने पीड़िता के साथ घटना कारित करने से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए था और फिर उसके साथ यौन अपराध करने की कोशिश की।

खेत तक किया पीड़िता का पीछा

ब्लेड के वार से जब डॉक्टर घायल हो गए तो दोनों सहयोगी हड़बड़ा गए लेकिन फिर वह नर्स का पीछा करने लगे। नर्स पास के ही खेत में छिप गई और फिर पुलिस के डॉयल 112 को फोन कर दिया। इससे पहले कि डॉक्टर और उसके साथी महिला के साथ कुछ कर पाते पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर घटना स्थल से वह ब्लेड और शराब की एक बोतल भी बरामद कर लिया।

Published on:
13 Sept 2024 04:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर