राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर का इन तीन हाथों में था कंट्रोल, पल-पल की रख रहे थे खबर

जनरल द्विवेदी और वरिष्ठ अधिकारी ड्रोन फुटेज और सैटेलाइट तस्वीरों के लाइव प्रसारण को ध्यान से देख रहे हैं। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान, ड्रोन और नौसेना के उपकरण 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2025, 10:34 PM IST
Feature image
वॉर रूम से ऑपरेशन सिंदूर के समय की तस्वीर आई सामने (Photo-ANI)

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक बुकलेट जारी की, जिसमें ऑपरेशन के दौरान सेना के वॉर रूम की तस्वीरें और महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। इस बुकलेट में बताया गया है कि ऑपरेशन की कमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के हाथों में थी। तीनों सेना प्रमुखों ने ऑपरेशन को लाइव देखा और इसका नेतृत्व किया।

तस्वीर में कौन-कौन आ रहे नजर

तस्वीरों में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े और उच्च सुरक्षा वाले कमांड सेंटर में ऑपरेशन की वास्तविक अपडेट पर नजर रखते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ सेना के एक और वरिष्ठ अधिकारी भी दिखाई दे रहे हैं।

‘ड्रोन फुटेज को देख रहे अधिकारी’

वहीं एक अन्य तस्वीर में जनरल द्विवेदी और वरिष्ठ अधिकारी ड्रोन फुटेज और सैटेलाइट तस्वीरों के लाइव प्रसारण को ध्यान से देख रहे हैं। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान, ड्रोन और नौसेना के उपकरण 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले कर रहे हैं। ये ठिकाने उन प्रमुख आतंकी संगठनों के शिविर थे, जिन्हें पाकिस्तान का समर्थन मिल रहा था।

विदेश मंत्री ने की बैठक

बता दें कि सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेश मामलों पर संसद की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठख में सीमा पार आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए सैन्य हमलों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विपक्ष द्वारा उठाई गई चिंताओं पर विचार किया गया तथा ऑपरेशन के कूटनीतिक, सैन्य और अंतर्राष्ट्रीय पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।

पहलगाम हमले का लिया बदला

भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक स्ट्राइक कर 22 अप्रेल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के ठिकानों को नष्ट किया, जिसमें करीब 100 आतंकी मारे गए, जिसमें मसूद अजहर के परिवार से जुड़े लोग भी शामिल थे। 

Updated on:
26 May 2025, 10:34 PM IST
Published on: