राष्ट्रीय

टाइगर रिजर्व में 5 साल के बाघ की मौत, Mating को लेकर संघर्ष में गई जान!

Valmiki Tiger Reserve : वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बाघ एक कंपार्ट से दूसरे कंपार्ट में आते जाते हैं। विभाग दूसरे बाघ की भी तलाश कर रहा है। कहा जा रहा है कि संघर्ष में वह भी जख्मी हुआ होगा।

less than 1 minute read
Aug 23, 2024

बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव बरामद किया गया है। मृत बाघ की उम्र करीब पांच वर्ष बताई जा रही है। शव की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगूराहा वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 46 में शुक्रवार को एक बाघ के शव पड़े होने की जानकारी मिली थी।

मृत बाघ के शरीर पर मिले जख्म के निशान से आशंका जताई जा रही है कि दो बाघों के आपसी संघर्ष में इस उसकी मौत हुई है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के निदेशक सह वन संरक्षक नेशामणि ने बताया कि मृत नर बाघ की उम्र करीब पांच वर्ष है। उन्होंने बताया कि बाघ के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

बाघ की मौत दूसरे बाघ से लड़ाई के दौरान हुई है। घटना स्थल पर मिले फुट प्रिंट देखकर भी खूनी संघर्ष का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जांच के लिए विसरा वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया देहरादून और इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली भेजी जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

पोस्टमार्टम के बाद मृत बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बाघ एक कंपार्ट से दूसरे कंपार्ट में आते जाते हैं। विभाग दूसरे बाघ की भी तलाश कर रहा है। कहा जा रहा है कि संघर्ष में वह भी जख्मी हुआ होगा।

Updated on:
24 Aug 2024 03:03 pm
Published on:
23 Aug 2024 10:49 am
Also Read
View All

अगली खबर