राष्ट्रीय

तृणमूल सांसदों के व्हाट्सएप्प ग्रुप में इंटरनेशनल लेडी और बॉयफ्रेंड की बातें! चैट लीक, लोग पूछ रहे- कौन है वो?

Bengal Politics: दुर्गापुर से सांसद कीर्ति आजाद ने कल्याण बनर्जी को शांत रहने और सबको साथ लेकर चलने की सलाह दी तो बनर्जी ने उन्हें भी लताड़ लगाते हुए जवाबी मैसेज लिखा।
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2025, 8:24 PM IST
Feature image

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में जहां बीजेपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, वहीं सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की अंदरूनी लड़ाई सामने आ गई है। तृणमूल सांसदों के व्हाट्सएप्प ग्रुप की चैट लीक हो गई है। इसमें एक सांसद किसी 'ग्रेट इंटरनेशनल लेडी और उसके बॉयफ्रेंड' का जिक्र कर रहे हैं। चैट लीक हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि 'इंटेरनेशनल लेडी' आखिर है कौन?

लीक चैट के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा में मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी ने रात 8.39 बजे सांसदों के व्हाट्सएप्प ग्रुप में लिखा- मैं कोलकाता आ गया हूं। अपने बीएसएफ और दिल्ली पुलिस को मुझे गिरफ्तार करने के लिए भेज दीजिए। गृह मंत्रालय से आपके संबंध बड़े मजबूत हैं, इंटरनेशनल ग्रेट लेडी। बताया जाता है यह चैट 4 अप्रैल की है। करीब दो घंटे बाद उन्होंने फिर लिखा- उस दिन उसका एक भी बॉयफ्रेंड साथ देने के लिए नहीं आया था...
पूरी लीक चैट यहां देखें।

दुर्गापुर से सांसद कीर्ति आजाद ने कल्याण बनर्जी को शांत रहने और सबको साथ लेकर चलने की सलाह दी तो बनर्जी ने उन्हें भी लताड़ लगाते हुए जवाबी मैसेज लिखा। कल्याण बनर्जी ने इस बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन्होंने कीर्ति आजाद द्वारा ही बीजेपी नेता को चैट व वीडियो भेज कर लीक करवाने का आरोप लगाया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए चार अप्रैल को चुनाव आयोग में तृणमूल सांसदों के बीच कहासुनी होने की बात लिखी थी।

बनर्जी ने साथी सांसद सौगात राय के लिए भी कहा कि वह तो नरदा स्टिंग में पैसे लेते पकड़े गए थे।

राय ने भी बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके शब्द सही नहीं हैं।

पश्चिम बंगाल में एक साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी की यह अंदरूनी लड़ाई ममता बनर्जी की तैयारी कमजोर कर सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सांसदों को शांत रहने के निर्देश दिए है। साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने सांसदों को विवाद और न बढ़ाने के लिए कहा है।

Updated on:
8 Apr 2025, 8:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा