25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कित… कित… कित…TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने BJP के 400 पार का ऐसा उड़ाया मजाक कि Video हो गया Viral

कल्याण बनर्जी मंगलवार को जबरदस्त रूप से हमलावर थे। उन्होंने कहा कि भाजपा आज बैसाखी पर है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 7 चरण में क्यों हुए? जब हंगामा होने लगा तो अध्यक्ष बिरला ने कहा कि आप वरिष्ठ सदस्य हैं। आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल सदन में न उठाए तो बेहतर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 2 Jul 2024, 1:58 PM IST

लोकसभा चुनाव 2024 भले ही खत्म हो गया है लेकिन चुनावी चकल्लस जारी है। TMC के सांसद ने आज भाजपा पर ऐसा तंज कसा कि पूरा सदन लोटपोट हो गया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी (TMC MP Kalyan Banerjee) ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में भाजपा के 400 पार करने वाले नारे पर ऐसा तंज कसा की क्लिप अब वायरल हो रही है। संसद में सभी विपक्षी लोटपोट हो गए। कल्याण बनर्जी मंगलवार को जबरदस्त रूप से हमलावर थे। उन्होंने कहा कि भाजपा आज बैसाखी पर है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 7 चरण में क्यों हुए? जब हंगामा होने लगा तो अध्यक्ष बिरला ने कहा कि आप वरिष्ठ सदस्य हैं। आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल सदन में न उठाए तो बेहतर है।

कल्याण बनर्जी ने खींचा सबका ध्यान

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया था लेकिन 230 पर ही सिमट गई। इसी पर तंज कसते हुए कल्याण बनर्जी ने सदन में कहा कि कित… कित… कित… कित… कित…बोलने लगे। कल्याण बनर्जी जब ऐसा कर रहे थे तो सांसद महुआ मोइत्रा सहित कई सांसद ठहाके लगाने लगे।

ओम बिरला को भी लपेटा

TMC सासंद कल्याण यहीं नहीं रूके उन्होंने ओम बिरला को कहा कि "सर हम आपको ही देख रहा है, हम किसी को नहीं देख रहा है, आपसे ज्यादा स्मार्ट इधर कोई जैंटलमैन नहीं है। जो उनको छोड़कर आपको देखेंगे। गुड ऐक्ट्रेस भी आया लेकिन उनको नहीं, आपको ही देखता है सर…सिर्फ आप…आप ही हैं अंदर में."

जगदीप धनखड़ की उतारी थी नकल

सांसद कल्याण बनर्जी ने 16वीं लोकसभा सत्र के दौरान भी एक बार ऐसे ही अंदाज दिखाई दिया था। उस समय उन्होंने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ‘मिमिक्री' की उतारी थी। इसके बाद वह काफी विवादों में आ गए थे और इस उन्होंने कहा था कि ‘मिमिक्री' करना एक तरह की अभिव्यक्ति है और मौलिक अधिकार है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग