राष्ट्रीय

तमिलनाडु में विजय सरकार के गठन का रास्ता साफ, VCK और IUML ने TVK को समर्थन पत्र सौंपा

VCK support to TVK: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। VCK अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन ने TVK को समर्थन देने की पुष्टि करते हुए आधव अर्जुन को आधिकारिक समर्थन पत्र सौंपा, जिससे राज्य में नई सरकार बनने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।
2 min read
VCK support to TVK
VCK अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन ने TVK को अपना समर्थन पत्र सौपा (Photo - ANI)

Tamil Nadu government formation: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के छठे दिन बाद विजय सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दो सीटें जीतने वाली VCK ने तीन दिन से टालमटोल के बाद अपना समर्थन पत्र TVK को सौंपा। VCK अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन द्वारा TVK के महासचिव और चुनाव प्रचार प्रबंधक आधव अर्जुन को आधिकारिक समर्थन पत्र सौंपते हुए तस्वीर भी सामने आई है। उन्होंने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को अपना समर्थन देने की पुष्टि की है।

विजय की पार्टी TVK के पास पहले 117 विधायकों का समर्थन था। VCK के समर्थन देने के बाद इंडियन यूनियस मुस्लिम लीग (IUML) ने भी TVK को बिना शर्त समर्थन दिया, जिसके बाद अब यह आंकड़ा 121 पहुंच गया है, जो बहुमत के आंकड़े 118 से अधिक है। अब TVK को अब जहां कांग्रेस के 5 विधायकों, वहीं VCK, CPI, IUML और CPI(M) के 2-2 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 234 सदस्यों वाली विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती थीं।

आपको बता दें कि इससे पहले IUML के राष्ट्रीय अध्यक्ष कादर मोहिद्दीन ने कहा था कि पार्टी ने TVK को समर्थन पत्र नहीं जारी किया है। IUML पूरी मजबूती के साथ DMK नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा बनेगी।

TVK के समर्थन में कौन-कौन सी पार्टियां

पार्टी/गठबंधनविधायकों की संख्यास्थिति
TVK108मुख्य पार्टी
कांग्रेस5समर्थन
VCK2समर्थन
CPI2समर्थन
IUML2समर्थन
CPI(M)2समर्थन
कुल समर्थन121बहुमत से अधिक

TVK ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा

VCK और IUML से समर्थन पत्र मिलने के बाद TVK ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से आज शाम छह बजे मिलने का समय मांगा है। उनसे मुलाकात कर TVK प्रमुख विजय सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से तीन बार मिले थे और हरा बार सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हालांकि राज्यपाल ने TVK को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया, क्योंकि उनके पास बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा नहीं था। शपथ ग्रहण करने के बाद विजय DMK और AIADMK गठबंधन से बाहर के पहले नेता होंगे जो 1967 के बाद तमिलनाडु सरकार का नेतृत्व करेंगे।

Updated on:
09 May 2026 05:38 pm
Published on:
09 May 2026 04:54 pm