राष्ट्रीय

कालाकोट जंगल में दो आतंकी ढेर, 48 घंटे से चल रही मुठभेड़

Jammu and Kashmir Encounter : भारतीय सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दो आतंकियों को राजौरी के कालाकोट जंगल में मार गिराया है। 48 घंटे से चल रही इस मुठभेड़ में तीन पैराकमांडो घायल हुए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2023, 3:59 PM IST
f7fqwhmxyaab3yh.jpg

Jammu and Kashmir Encounter : भारतीय सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दो आतंकियों को राजौरी के कालाकोट जंगल में मार गिराया है। 48 घंटे से चल रही इस मुठभेड़ में तीन पैराकमांडो घायल हुए हैं। भारतीय सुरक्षाबलों को आतंकियों के राजौरी स्थित कालाकोट जंगल में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद आतंकियों की तलाश जंगल में शुरू हो गई। सुरक्षाबलों को करीब आते देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू की और फिर जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए। 9 पैरा कमांडो स्पेशल यूनिट के तीन जवान भी चोटिल हुए हैं।

घने जंगल और गुफाओं से घिरा है
भारतीय सुरक्षा बलों को अभी भी यहां तीन आतंकियों के होने की सूचना है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कालाकोट का यह इलाका काफी घने जंगल से घिरा हुआ है। इसमें गुफाएं भी हैं। ऐसे में आतंकियों के लिए यह बेहतर पनाहगाह बन गया है। आतंकियों की तलाश के लिए खोजी कुत्तों और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

48 घंटे से चल रहा आपरेशन
कालाकोट जंगल में 48 घंटे से आपरेशन चल रहा है। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू और कश्मीर पुलिस के जवान आपरेशन में लगे हुए हैं। तीनों सुरक्षाबलों के आला अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले ही अनंतनाग के कोकेरनाग में सात दिनों तक आतंकी आपरेशन चला था। इसमें सेना के दो अधिकारी व एक जवान शहीद हो गए थे वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के भी एक डीएसपी ने शहादत दी।

Published on:
Also Read
View All
नेहा बोरा के बयान पर बढ़ा विवाद, अधिवक्ता ने थाने में दी शिकायत; FIR नहीं हुई तो कोर्ट जाने की दी चेतावनी

जिस दिन ईरान ने अमेरिका को दिया था सबसे बड़ा जख्म, उसी दिन ट्रंप को मिली मध्यावधि चुनाव में बड़ी हार

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर भड़के खरगे, राहुल गांधी की चुनौती का जवाब मांगते हुए मोदी सरकार पर साधा निशाना

SC/ST आरक्षित सीटों पर रोटेशन की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, कहा- मतदाता जाति नहीं, राजनीतिक विचारधारा के आधार पर भी चुनते हैं प्रतिनिधि

राहुल गांधी को गिरिराज सिंह की दोटूक- मोदी से बहस करनी है तो संसद आइए, यही है सही मंच