राष्ट्रीय

WB : बंगाल में दो अविवाहित बहनों की दिनदहाड़े हत्या, लाश देख कर चीत्कार उठी पुलिस

West Bengal : अज्ञात हमलावरों ने घर में घुस कर तोड़-फोड़ की और धारदार हथियारों से उनकी हत्या कर दी। दोनो के शरीर पर कई गहरी चोटें पायी गयी है।

less than 1 minute read

पश्चिम बंगाल में दक्षिणी 24 परगना जिले के गुरुदासपुर गांव में दो अविवाहित बहनों की हत्या का मामला सामने आया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने घर में घुस कर तोड़-फोड़ की और धारदार हथियारों से उनकी हत्या कर दी।

दोनो के शरीर पर कई गहरी चोटें पायी गयी है। उनका एक पड़ोसी उनके घर आया तो दोनों बहनों को मृत पड़ा पाया। उन्होंने हत्यारे जमीन-जायदाद और अन्य अचल संपत्ति के दस्तावेजों की तलाश में रहे होंगे क्योंकि कुछ दस्तावेज घर में बिखरे पड़े थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और अग्रिम जांच जारी है।

Updated on:
17 May 2024 03:22 pm
Published on:
17 May 2024 03:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर