राष्ट्रीय

Bypolls Results: उमरेठ सीट पर BJP उम्मीदवार हर्षदभाई परमार की 30 हजार वोंटो से बड़ी जीत, कांग्रेस पिछड़ी

उमरेठ उपचुनाव में भाजपा के हर्षदभाई परमार ने बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस को भारी अंतर से हराया, उमरेठ की जीत ने BJP को आगे के चुनावों के लिए मजबूत संकेत दिया है।

2 min read
May 04, 2026
BJP उम्मीदीवार हर्षदभाई परमार की 30 हजार वोंटो से बड़ी जीत (ANI Photo)

Gujarat Bypolls Results: गुजरात के उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत साबित कर दी है। इस सीट पर मुकाबला भले ही कई उम्मीदवारों के बीच था, लेकिन नतीजों ने साफ कर दिया कि जनता का भरोसा किसके साथ है। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 85,500 वोट मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 30,743 वोटों के बड़े अंतर से हराया। यह जीत सिर्फ एक सीट का आंकड़ा नहीं है, बल्कि राज्य में भाजपा की लगातार मजबूत होती स्थिति का संकेत भी मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें

Bengal Elections Result: महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली 20 हजार मतों से आगे, कैसे बनी राज्य में मजबूत चेहरा?

कांग्रेस के साथ अन्य दलों को लगा झटका

उमरेठ में कांग्रेस उम्मीदवार भृगुराजसिंह चौहान को 54,757 वोट मिले, लेकिन वे जीत से काफी दूर रह गए। वहीं भारतीय नेशनल जनता दल के मौलिक विनुभाई शाह को केवल 773 वोट ही मिल सके। इन आंकड़ों से साफ है कि मुकाबला एकतरफा रहा और विपक्ष भाजपा को कड़ी चुनौती देने में नाकाम रहा।

निर्दलीय उम्मीदवार भी नहीं दिखा पाए असर

इस उपचुनाव में कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे, लेकिन वे कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। निरूपाबेन मधु, महेंद्रभाई परमार और जितेशकुमार सेवक को बहुत कम वोट मिले। इसके अलावा NOTA यानी ‘इनमें से कोई नहीं’ विकल्प को भी 2,335 वोट प्राप्त हुए। सिर्फ गुजरात ही नहीं, देश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर पार्टी का मनोबल बढ़ाया है।

नतीजों से तय होगी आगे की राह

कुछ राज्यों में अभी भी नतीजों का इंतजार है। महाराष्ट्र के राहुरी में भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कर्नाटक के दावणगेरे दक्षिण सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। महाराष्ट्र के बारामती में एनसीपी की उम्मीदवार बढ़त में हैं। अंतिम परिणाम आने के बाद तस्वीर और साफ होगी। उमरेठ की यह जीत भाजपा के लिए सिर्फ एक उपचुनाव की सफलता नहीं है, बल्कि आने वाले चुनावों के लिए भी एक मजबूत संकेत है। इससे पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ेगा और विपक्ष के सामने नई चुनौती खड़ी होगी।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में नया ट्रैफिक नियम, अब 5 चालान पर लाइसेंस होगा सस्पेंड
Published on:
04 May 2026 05:21 pm
Also Read
View All