राष्ट्रीय

बिहार के लखीसराय में अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, नौ की मौत, पांच घायल

Bihar: बिहार के लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक ओपी क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई तथा अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
 Unknown vehicle hits auto in Lakhisarai Bihar Nine killed five injured

बिहार के लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक ओपी क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई तथा अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यात्रियों को लेकर एक ऑटो सिकंदरा से लखीसराय की ओर जा रहा था तभी बिहरौर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में 13 से 14 लोग सवार बताए जाते हैं। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

9 की मौत कई की हालत गंभीर

रामगढ़ चौक ओपी के प्रभारी मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि इस घटना में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड दिया। उन्होंने बताया कि घटना की खबर सुनते ही कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। ओटी प्रभारी ने बताया कि सभी मृतक मुंगेर जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published on:
21 Feb 2024 08:34 am
Also Read
View All
केरल में शराब के दाम घटाने और माइनिंग को लेकर खड़ा हुआ विवाद, केसी वेणुगोपाल ने अपनी ही सरकार पर दिया बड़ा बयान

भारतीय छात्रों के लिए कनाडा ने खोले दरवाजे, क्रिस्टोफर कूटर बोले- ‘टॉप यूनिवर्सिटी में आवेदन करने का यह सबसे अच्छा समय हैं’

केरल में PM SHRI स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

NEET परीक्षा विवाद पर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- छात्रों से ज्यादा राजनीति को प्राथमिकता दे रही पार्टी

PM मोदी, राहुल गांधी समेत दिग्गज हस्तियों ने दी तमिलनाडु CM विजय को जन्मदिन की बधाई, रील के नायक से रियल के जननायक कैसे बने?