12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIR: सड़क पर फिर से राहुल गांधी, विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, मेट्रो के 6 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

CEC Gyanesh Kumar resignation: विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, सीजेआइ सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मुलाकात का समय नहीं दिया, कहा- कोर्ट में आएं। सीईसी के इस्तीफे की मांग पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
Delhi CEC protest

प्रदर्शन पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (Photo: IANS)

Opposition's Supreme Court March: सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) समर्थक जोश में हैं और दिल्ली पुलिस मुसीबत में। राजधानी के कनॉट प्लेस और अन्य कई स्थानों पर रविवार को भी हजारों सीजेपी समर्थकों ने जहां मौका मिला कनाट प्लेस, आरके आश्रम सहित अन्य स्थानों पर सड़कों पर निकल कर छापामार तरीके से प्रदर्शन किया, नारे लगाए। मारपीट, धक्का मुक्की व विरोध के बीच प्रदर्शनकारियों को पुलिस हिरासत में लेकर दूर ले जाकर छोड़ती रही और जोशीले युवाओं के नए समूह प्रदर्शन करते रहे। वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े युवा भी प्रदर्शन में शामिल थे। कड़ी नाकेबंदी के कारण जंतर-मंतर कोई नहीं पहुंच पाया। सीजेपी का प्रदर्शन अभी जारी रहेगा।

CJI ने नहीं दिया विपक्ष को मुलाकात का समय

विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे व एसआइआर के मुद्दे पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का ऐलान किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सीजेआइ सूर्यकांत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा। देर रात राहुल को भेजे ई-मेल जवाब में सीजेआइ ने उनका अनुरोध अस्वीकार करते हुए मुलाकात से इनकार कर दिया। सीजेआइ ने जवाब में कहा कि ऐसी बैठक अनुचित होगी क्योंकि जिन मुद्दों को उठाने की मांग की जा रही है वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन हैं। सूत्रों के अनुसार सीजेआइ ने यह भी स्पष्ट किया है कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत सुप्रीम कोर्ट कार्यपालिका के प्रशासनिक कार्यों में दखल नहीं कर सकता। लेकिन नेता न्यायिक मामलों के लिए न्यायालय से संपर्क करने को स्वतंत्र हैं। कोर्ट में सुनवाई की जा सकती है और एसआइआर संबंधी मामला मंगलवार को सूचीबद्ध है। इससे पहले कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट मार्च में लोकतंत्र बचाने वाले हर व्यक्ति को शामिल होने की अपील की है।

सीजेपी समर्थक व विरोधियों में मारपीट

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर सीजेपी समर्थकों व विरोधियों में मारपीट की घटनाएं भी हुई। सीजेपी ने हमलावरों को राइट विंग गुंडे बताया और पुलिस पर साथ देने का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कि ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की गई है, हिंदू रक्षा दल का दावा करने वाले चार जनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार करीब 1500 सीजेपी समर्थकों व एक दर्जन से अधिक दूसरे लोगों को हिरासत में लिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली में बैरिकेडिंग कम की गई और मेट्रो-ट्रेन व इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई लेकिन हालात सामान्य नहीं हैं। सीजेपी नेता अभिजीत दिपके को रविवार को रिहा कर दिया गया। सीजेपी ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

दिल्ली में सोमवार को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगा। DMRC ने बताया कि पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी
दरअसल, विपक्षी दल कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

कोर्ट के यह निर्देश

  • शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में न लें।
  • मेट्रो सेवा और ट्रेनें सामान्य रूप से चलें, इंटरनेट सुविधाओं में बाधा न हो
  • कानून-व्यवस्था के अलावा लोगों की स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित हो। बैरिकेडिंग की समीक्षा हो
  • सुप्रीम कोर्ट के बाहर लगे निषेधाज्ञा के बोर्ड को तत्काल हटाएं।
  • वकीलों, पत्रकारों व पेशेवरों के कामकाज में कोई बाधा न आए।