12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AI, परमाणु युद्ध और जैविक हथियार से मानवता को खतरा, रिपोर्ट में 17 बड़े जोखिमों की पहचान

द लैंसेट में प्रकाशित एक रिपोर्ट ने AI के दुरुपयोग, परमाणु युद्ध और जैविक हथियारों समेत मानवता के सामने 17 बड़े खतरों की पहचान की है। विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, कुपोषण, महामारियों और स्वास्थ्य सहायता में कटौती के गंभीर परिणामों को लेकर चेतावनी दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 12, 2026

AI news

AI Image-(ChatGpt)

AI का दुरुपयोग, परमाणु युद्ध और जैविक हथियार इस सदी के अंत तक मानव अस्तित्व के लिए खतरा बन सकते हैं। मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है। 35 विशेषज्ञों के आयोग की रिपोर्ट में अगले 75 वर्षों में मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले 17 बड़े खतरों की पहचान की गई है। इनमें जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, कुपोषण, मोटापा और अंतरराष्ट्रीय सहायता में कटौती भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये खतरे एक-दूसरे से जुड़े हैं और इनसे निपटने के लिए सरकारों को मिलकर तैयारी करनी होगी। विशेषज्ञों ने कहा कि आज लिए गए फैसले आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य और जीवन को प्रभावित करेंगे। रिपोर्ट के निष्कर्ष जर्मनी के बर्लिन में विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में पेश किए जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, AI का दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल जैविक हथियार बनाने में हो सकता है, जिससे लाखों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। परमाणु युद्ध से वातावरण की ऊपरी परत में कण फैल सकते हैं, जिससे सूरज की रोशनी कम पहुंचेगी और खाद्य उत्पादन प्रभावित होगा। इससे व्यापक अकाल पड़ सकता है। आयोग के सह-अध्यक्ष क्रिस्टोफर मरे ने कहा कि नेताओं के आज के फैसले अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य और खुशहाली तय करेंगे।

जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सहायता में कटौती भी गंभीर खतरे


रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक तापमान वृद्धि 4.4 डिग्री के बजाय 1.8 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने से 189 करोड़ स्वस्थ जीवन-वर्षों का नुकसान टाला जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सहायता में भारी कटौती से 2100 तक 150 करोड़ स्वस्थ जीवन-वर्षों का नुकसान हो सकता है। इसका करीब 70 फीसदी हिस्सा उप-सहारा अफ्रीका में होने की आशंका है। अन्य खतरों में महामारियां, युद्ध, एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध, असमानता, धूम्रपान और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं।

मानवता के लिए संभावित 17 खतरे

क्रम संख्यासंभावित खतरा
1AI का दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल
2परमाणु युद्ध
3वायु प्रदूषण
4एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस
5बचपन में कुपोषण
6जलवायु परिवर्तन
7पारंपरिक युद्ध और सशस्त्र संघर्ष
8स्वास्थ्य के लिए अंतरराष्ट्रीय विकास सहायता में कमी
9शराब का अत्यधिक सेवन
10उच्च रक्तचाप
11आय में असमानता
12शिक्षा का निम्न स्तर
13प्राकृतिक रूप से फैलने वाली महामारियां
14मोटापा
15खराब मानसिक स्वास्थ्य
16धूम्रपान
17वृद्धावस्था में सेहत संबंधी समस्याएं