12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश, जयपुर में गिरे ओले, राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बरसात के आसार

IMD Alert: दिल्ली-NCR, हरियाणा और उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि जयपुर समेत राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओले गिरे। IMD के अनुसार राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं। नेपाल में भूस्खलन के बाद बिहार-UP में भी सतर्कता बढ़ाई गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

image

कानाराम मु​ण्डियार

•

Oct 13, 2026

Weather Update news

AI Image-(ChatGpt)

IMD Weather Update: उत्तर भारत में सक्रिय मौसमी तंत्र के प्रभाव से कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों में बीती रात ओलावृष्टि हुई। जयपुर में भी ओले गिरने की सूचना है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को राहत मिली है।

नेपाल में भूस्खलन के बाद बिहार-UP में सतर्कता

नेपाल में भूस्खलन के बाद गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिहार में वाल्मीकिनगर बैराज पर संभावित जलप्रवाह की निगरानी की जा रही है, ताकि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की स्थिति पर नजर रखी जा सके।

दिल्ली-NCR और राजस्थान में आगे कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 13 से 15 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 13 से 16 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। जयपुर में ओलावृष्टि के बाद मौसम में आए बदलाव के बीच आने वाले दिनों में भी लोगों को मौसम पर नजर रखने की जरूरत है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 13 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का एक नया क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

मानसून की वापसी अंतिम चरण में

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की देश से वापसी अंतिम चरण में है। इसकी पूरी तरह वापसी की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर मानी जाती है। मानसून की विदाई के साथ दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इससे दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर तेज हो सकता है।