राष्ट्रीय

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड का कहर, कार पर गिरा मलबा, 5 की मौत

Rudraprayag Landslide: रुद्रप्रयाग जिले के चौकी फाटा के तहत तरसाली में भारी भूस्खलन हो गया। इस भूस्खलन के मलबे की चपेट में एक कार आ गई। इस हादसे में कार सवार पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है।

2 min read
Rudraprayag Landslide

Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण प्रदेश में कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। उत्तराखंड के गढ़वाल मण्डल के रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन से एक बड़ा हादसा हो गया। लैंडस्लाइड के मलबे में एक कार दब गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बोर में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के चौकी फाटा के तहत तरसाली में भूस्खलन के मलबे में एक कार के दब जाने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीर्थयात्रियों केदारनाथ जा रहे थे।

लैंडस्लाइड के मलबे में दब गई कार

अधिकारियों ने इस घटना के बारे मे बताया कि तारसाली में बोल्डर के साथ पहाड़ी से भारी मलबा गिर गया। इसके बाद केदारनाथ-गया हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ढह गया। एक वाहन इस हादसे की चपेट में आ गया। लैंडस्लाइड के मलबे में एक कार दब गई, जिससे पांच तीर्थयात्रियों मौत हो गई। मृतकों में से एक गुजरात का रहने वाला था। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग पर भी यातायात बाधित

शुक्रवार को मलबे में दबी एक गाड़ी मिली थी, जिसमें से पांच शव बरामद हुए। मृतकों में से एक गुजरात का रहने वाला था। इस घटना के कारण शुक्रवार को केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग पर भी यातायात बाधित हो गया।

उत्तराखंड में 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक 'रेड' अलर्ट और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तराखंड, हिमाचल और सिक्किम जाने से बचें पर्यटक

मौसम को देखते हुए पर्यटन क्षेत्र के लिए बड़ा झटका माना जा रही है। तीन दिन के अवकाश को देखते हुए कई लोगों ने पर्यटन की योजना बना रखी थी। 13 को शनिवार , 14 को रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अवकाश था। ऐसे में कई लोगों ने पर्यटन के लिए योजना बना ली थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: सड़क धंसने से HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, चार गंभीर घायल, आठ को मामूली चोटें

Published on:
12 Aug 2023 06:28 pm
Also Read
View All