राष्ट्रीय

उत्तराखंडः तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड के बाद से बंद, 400 यात्री फंसे

भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की खबर अलग अलग इलाकों से मिल रही है। उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम से लौट रहे राजस्थान के 400 तीर्थ यात्री भी लैंड स्लाइड की वजह से फंस गए हैं। ये तीर्थ यात्री राजस्थान के कई शहरों के रहने वाले हैं।

2 min read
uttarakhand landslide

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से बारिश को दौर जारी है। लगातार बारिश होने के कारण प्रदेश के अलग अलग इलाकों से भूस्खलन की खबरे सामने आ रही है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड के कारण करीब 40 यात्रियों के फंसे होने की खबर आ रही है। जिला प्रशासन को जैसे ही घटना का पता चला तो तुरंत राजमार्ग पर यातायात रोकना पड़ा। तवाघाट लिपुलेख सड़क पर नजंग के पास देर शाम को अचानक से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिर गया। लैंडस्लाइड की वजह से राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया।


वहीं पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में लैंडस्लाइड की दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तवाघाट लिपुलेख सड़क पर नजंग के पास अचानक से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा देर शाम भरभरा का गिर गया। राहत की बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की जन-मान का नुकसान नहीं हुआ। राहगीर ने इस लैंडस्लाइड का एक वीडियो बना लिया।


सूत्रों के अनुसार, उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम से लौट रहे राजस्थान के 400 तीर्थ यात्री भी लैंड स्लाइड की वजह से फंस गए हैं। बताया जा रहा है फंसे हुए सभी यात्री राजस्थान के ही रहने वाले है। राजस्थान के भीलवाड़ा, अजमेर और अन्य स्थानों से करीब 400 यात्री गंगोत्री धाम से लौट रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- Weather Update: जमकर बरस रहा है लौटता हुआ मानसून, दिल्ली-यूपी में आज येलो अलर्ट, पूर्वांचल में बाढ़ की आशंका


लगातार हो रही बारिश के कारण हालात बिगड़ रहे है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कमांडेंट राजकुमार गुप्ता ने कहा कि गुरुवार रात राजस्थान के तीर्थयात्रियों के फंसे होने की सूचना है। वहां के स्थानीय प्रशासन से बात कर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई।

Published on:
24 Sept 2022 10:55 am
Also Read
View All