राष्ट्रीय

अंकिता हत्याकांड : एक्स्ट्रा सर्विस दो, 10 हजार रुपए मिलेंगे, वॉट्सऐप चैट में कई खुलासे

अंकिता भंडारी मर्डर केस में तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और अंकिता का शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले से जुडे वॉट्सऐप चैट और ऑडियो सामने आए है। पुलिस ने उनको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। वॉट्सऐप चैट में और भी बातें सामने आई हैं कि किस तरीके से वंतरा रिजॉर्ट में स्पा ट्रीटमेंट देने के नाम पर एक्स्ट्रा सर्विस देने की बात की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2022, 2:59 PM IST
Ankita Murder Case
Ankita Murder Case

उत्तराखंड के अंकिता हत्याकांड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को चिन्ना नगर से अंकिता भंडारी का शव बरामद होने के बाद ऋषिकेश में स्थानीय लोगों ने वनतारा रिसॉर्ट को आग के हवाले कर दिया। लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अंकिता के हत्यारों के लिए फांसी की मांग की है। पांच दिनों से लापता अंकिता भंडारी की नहर में धकेल कर हत्या की गई। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर रिजॉर्ट के संचालक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य व उसके दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर इस मामले की गहराई से जांच के आदेश दे दिए हैं।


इस मामले में एक ऑडियो और वॉट्सऐप चैट वायरल हुआ है। पौड़ी जिले के एसएसपी ने इसके बारे में कहा कि प्रथम दृष्टया यह व्हाट्सऐप चैट और ऑडियो अंकिता का लग रहा है। इसकी फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी। बताया जा रहा है कि अंकिता के एक फ्रेंड ने यह व्हाट्सऐप चैटिंग भेजी थी।


खबरों के अनुसार वॉट्सऐप चैट से कई चीजों का खुलासा हो रहा है। माना जा रहा है कि इससे वंतरा रिजार्ट को लेकर कई चीजें निकलकर सामने आई हैं। चैट से पता चल रहा है कि किस तरीके से अंकिता को वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा था। उसे यह कहा जा रहा था कि गेस्ट को एक्स्ट्रा सर्विस दो और 10000 रुपये भी मिलेंगे। वॉट्सऐप चैट में किस तरीके से वंतरा रिजॉर्ट में स्पा ट्रीटमेंट देने के नाम पर एक्स्ट्रा सर्विस देने की बात की जा रही है। कहा जा रहा है कि एक वीवीआइपी गेस्ट आ रहा है और उसको एक्स्ट्रा सर्विस चाहिए। वॉट्सऐप के मुताबिक अंकिता कह रही है कि इस रिजॉर्ट में परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें- अंकिता मर्डर केसः मुख्य आरोपी के पिता विनोद आर्य को BJP ने पार्टी से निकाला, डिप्टी चेयरमैन भाई पर भी गिरी गाज


अंकिता हत्याकांड मामले में भड़के स्थानीय लोगों ने आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में आग लगी। बताया जा रहा है कि रिजॉर्ट के पीछे अचार बनाने की फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री आरोपी पुलकित आर्य की बताई जा रही है। लोगों ने पहले यहां तोड़फोड़ की और फिर फैक्ट्री को आगे के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने बीजेपी विधायक रेणु बिष्ट की कार में भी तोड़फोड़ कर दी।

Updated on:
24 Sep 2022, 2:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा