राष्ट्रीय

New Vande Bharat Express: अब इस रूट पर भी चलेगी वंदे भारत, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

Vande Bharat: जानकारी के मुताबिक रेलवे अब बेंगलुरु-मदुरै रूट पर वंदे भारत चलने जा रही है। इसकी शुरुआत 20 जून से हो रही है। 

2 min read
Jun 20, 2024

देश के सभी राज्यों के पास अब अपनी-अपनी वंदे भारत ट्रेनें है। इस ट्रेन की सर्विस और पंक्चुअलिटी को देखते हुए लोगों अन्य ट्रेनों के मुकाबले इसमें सफर करना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में रेलवे अब नए रूट्स पर वंदे भारत को चलाने की तैयारी है, जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को फायदा मिल सके। जानकारी के मुताबिक रेलवे अब बेंगलुरु-मदुरै रूट पर वंदे भारत चलने जा रही है। इसकी शुरुआत 20 जून को होगी।

रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वंदे भारत एक्सप्रेस मदुरै रेलवे स्टेशन से सुबह 5.15 बजे चलेगी और फिर दोपहर 1.15 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएगी। इसके बाद वापसी के समय वंदे भारत बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.45 पर चलेगी और फिर शाम पांच बजे सलेम स्टेशन पहुंचेगी। रात 8.20 बजे त्रिची और फिर रात 10.25 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी।

दो तरह की कोच होंगी

अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक,बेंगलुरु-मदुरै वंदे भारत ट्रेन में अन्य वंदे भारत की तरह ही आठ कोच होंगी। इनमें चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार दो तरह के कोच होंगे और दोनों के किराए अलग-अलग होंगे। हालांकि, यदि यात्रियों की मांग और बढ़ती है तो इन वंदे भारत ट्रेनों में भविष्य में अतिरिक्त कोच की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

AC चेयर कार का किराया 1300 के करीब

मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन के किराए की अभी आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि एसी चेयर कार का किराया 1300 के करीब और एग्जीक्यूटिव कोच का किराया लगभग 2300 रुपये के आसपास हो सकता है। वहीं, आने वाले समय में कई अन्य रूट्स पर भी वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया जा सकता है। इसी में एक एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत है। इसकी भी शुरुआत जल्द की जा सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर