राष्ट्रीय

VIRAL: कार का सनरूफ खोल गर्लफ्रेंड के साथ किया कुछ ऐसा, पुलिस ने पकड़ कर जेल में डाला

Viral Video: शराब पीकर हंगामा मचाने के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Aug 04, 2024

Viral Video: चन्नई में कार का सनरुफ खोल कर एक कपल की शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ताम्बरम पुलिस ने जीएसटी रोड पर कार की सनरूफ खोलकर और शराब पीकर हंगामा मचाने के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पेरुंगुडी निवासी 23 वर्षीय संजय के रूप में हुई है, जो एक निजी कॉलेज में पांचवें वर्ष का लॉ छात्र है।

गर्लफ्रेंड से साथ की शराब पार्टी

वह अपनी गर्लफ्रेंड वीना के साथ व्यस्त ताम्बरम पल्लवरम जीएसटी रोड पर यात्रा कर रहे थे, तभी कार की सनरूफ खुल गई और युगल बाहर आ गए। वे शराब की बोतल थामे हुए थे और मौज-मस्ती कर रहे थे। उनकी गिरफ़्तारी से दो दिन पहले यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाया और पाया कि जब दंपति ने कार का सनरूफ खोला था, तब गाड़ी कोई और चला रहा था, जबकि संजय भी शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।

थोरईपक्कम पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक व्यवहार करने के लिए लॉ स्टूडेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार भी जब्त कर ली गई है।

Published on:
04 Aug 2024 04:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर