Viral Pre Wedding Shoot: सोशल मीडिया पर एक क्रिएटिव प्री-वेडिंग शूट वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दु
Pre Wedding Viral Video: पहले शादी की रस्में और समारोह पारंपरिक तौर तरीके से होते थे, वहीं अब नई-नई शादियों में कुछ अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसा ही एक नया ट्रेंड है प्री-वेडिंग शूट, जिसे आजकल दूल्हा-दुल्हन बड़े शौक से करवाते हैं। एक नया प्री-वेडिंग शूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में जोड़े ने क्रिएटिविटी को नए और अनोखे तरीके से पेश किया है, जिसे देख कर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है।
सोशल मीडिया पर एक ऐसा प्री-वेडिंग वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने सफेद रंग के कपड़े पहने हैं और पानी में लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पूरी तरह पानी के ऊपर हैं, जबकि आधी बॉडी पानी में डूबी हुई है। पहली नजर में यह देखकर लगता है जैसे कोई हादसा हो गया हो, लेकिन पूरा वीडियो देखने के बाद पता चलता है कि यह सिर्फ एक क्रिएटिव प्री-वेडिंग शूट है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे X प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, 'ये प्री-वेडिंग शूट है या मय्यत का शूट?'
वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स जमकर रियेक्ट कर रहे हैं। कई ने कमेंट कर पुछा, ऐसा थीम कौन बनाता है? यहां कैमरे से ज्यादा CID की जरूरत है।, यह नया बवाल है।, यह तो मौत की शूटिंग लग ही रही है।
इस वायरल वीडियो के संबंध में स्पष्ट करना जरूरी है कि यह केवल सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा एक प्री-वेडिंग शूट वीडियो है। पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करती।
पहले भी सोशल मीडिया पर कई ऐसे प्री-वेडिंग शूट वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें जोड़े ने अपनी क्रिएटिविटी और ह्यूमर को अलग-अलग और कभी-कभी चौंकाने वाले अंदाज में पेश किया है। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन खुले मैदान में हवा में झूलते नजर आए, तो कुछ में पानी, फूलों या रंगों के साथ असामान्य पोज़ बनाकर शूट किया गया। ये वीडियो अक्सर पहली नजर में मजाकिया या अजीब लगते हैं, लेकिन उनका उद्देश्य हमेशा सिर्फ़ अलग और यादगार तरीके से शादी का जश्न दिखाना होता है। सोशल मीडिया यूजर्स इन अनोखे शॉट्स को देखकर हैरान भी होते हैं और हंसते भी हैं, जिससे ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं।