Viral Video: मुंबई के घाटकोपर इलाके में ऑडी कार से हुई मामूली टक्कर पर बहस के बाद लग्जरी कार मालिक ने ओला कैब ड्राइवर पर हमला कर दिया। इस घटना की वीडियो में CCTV में कैद हो गई।
Viral Video: मुंबई के घाटकोपर इलाके में ऑडी कार से हुई मामूली टक्कर पर बहस के बाद लग्जरी कार मालिक ने Ola कैब ड्राइवर पर हमला कर दिया। इस घटना की वीडियो में CCTV में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में व्यक्ति 24 वर्षीय कैब ड्राइवर कयामुद्दीन अंसारी को जमीन पर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। ड्राइवर को सिर में चोट लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया।
कैब ड्राइवर कयामुद्दीन अंसारी के मुताबिक वो एक पैसेंजर को नवी मुंबई के उल्वे की ओर ले जा रहा था। असल्फा मेट्रो स्टेशन के पास एक ऑडी ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। जब अंसारी क्षति का निरीक्षण करने के लिए बाहर निकले, तो ऑडी में सवार दंपति, जिनकी पहचान ऋषभ चक्रवर्ती (35) के रूप में हुई, जो एक पत्रकार हैं, और उनकी पत्नी अंतरा घोष (27) ने कथित तौर पर उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। ऋषभ ने कथित तौर पर कयामुद्दीन के वाहन से ओला कैब डिवाइस भी हटा दिया और गाड़ी चलाने लगे। इसके बाद कैब ड्राइवर ने ऑडी का पीछा किया और घाटकोपर में एक मॉल की बिल्डिंग के गेट पर उसकी कैब ऑडी से टकरा गई। इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ चक्रवर्ती को कैब ड्राइवर को थप्पड़ मारते, उसे उठाते और सिर के बल जमीन पर पटक देते हैं।
सिर में चोट लगने के कारण कैब ड्राइवर को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया और बाद में जेजे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हमला का वीडियो मॉल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
मुंबई पुलिस ने बताया कि कैब ड्राइवर की शिकायत के आधार पर चक्रवर्ती और घोष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है और पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है।