
भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर चर्चा में आए ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के निजी सचिव वीके पांडियन उड़ीसा सरकार में शामिल हो गए हैं। बता दें पांडियन के इस्तीफे के एक दिन बाद ही उनकी पॉलिटिकल एंट्री की घोषणा हो गई। सूत्रों के मुताबिक पांडियन मुख्यमंत्री पटनायक के काफी करीबी माने जाते हैं। कहा जाता है कि वीके पांडियन का राजनीतिक गलियारों में अच्छा प्रभाव है।
पिछले 12 साल से नवीन पटनायक के निजी सचिव थे पांडियन
बता दें कि वी के पांडियन पिछले 12 साल से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रमुख सचिव के रूप में काम कर रहे थे। इससे पहले वह नवीन पटनायक के गृह नगर गंजम के भी जिला कलेक्टर रह चुके हैं। इसके बाद ही दोनों की करीबी बढी। वह मयूरभंज के भी कलेक्टर रह चुके हैं। ओडिशा सरकार की तरफ से बताया गया है कि पांडियन 5टी (ट्रांसफॉर्मेशन इनिशिएटिव) के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त हुए हैं। वह सीधे मुख्यमंत्री के अंडर में काम करेंगे।
तमिल परिवार से आते है पांडियन
49 साल के पांडियन तमिल हैं और वह पंजाब कैडर से आईएएस अधिकारी थे। हालांकि उनकी शादी आईएएस अधिकारी सुजाता रौत से हुई और इसके बाद उन्होंने अपना कैडर बदल लिया। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार में उन्होने कई योजनाओं के लिए ऐसा काम किया जिससे पटनायक काफी प्रभावित थे। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।
उनका पीआर इस तरह का था कि वह अपने साथ एक कैमरा टीम भी लेकर चलते थे। सरकारी योजनाओं और कार्य के निरीक्षण के दौरान के वीडियो भी वह पोस्ट किया करते थे। पांडियन और नवीन पटनायक की करीबी इतनी बढ़ गई है कि कई बार नेताओं को अपनी अर्जी लेकर उनके सामने ही लाइन लगानी पड़ती है।
ये भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े शिपलिफ्ट के बारे में जानते हैं आप, बड़े से बड़े जहाज उसके सामने है चींटी