राष्ट्रीय

Weather Update : बेंगलुरु में मौसम हुआ बेईमान, IMD ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट

Weather Forecast : राजस्थान सहित कई प्रदेशों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सात दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम और उत्तर क्षेत्र के लोग जहां लू की तपिश झेल रहे हैं वहीं बेंगलुरु में मौसम बेईमान हो गया है। यहां मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सात दिनों तक यहां झमाझम बारिश होने की संभावना है। आज से यहां लगातार बारिश होने के आसार हैं।
भारतीय मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि 16 से 21 मई तक आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। येलो अलर्ट किसी प्रकार की चेतावनी नहीं है लेकिन इस दौरान तैयार जरूर रहना चाहिए। बारिश से कोई नुकसान न होने पाए। इसका पुख्ता प्रबंध पहले से ही कर लें। सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

पारा गिरेगा, चलेंगे ठंडी हवाएं
बारिश और बादलवाई के कारण बेंगलुरु के तापमान में गिरावट आएगी। इसके कारण मौसम सुहाना हो जाएगा। अगले सात दिनों में चार से पांच डिग्री तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके कारण रात में सर्दी का एहसास होगा और दिन के समय में भी मौसम कूल बना रहेगा।

Published on:
16 May 2024 11:16 am
Also Read
View All
कांग्रेस ने सरकार के विदेश नीति पर उठाये सवाल, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के 500 अरब डॉलर के बिजनेस वाले बयान पर भी पूछा सवाल

Explainer: ईद से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बुलंद की आवाज, क्या गाय बनेगी राष्ट्रीय पशु ? चुप्पी साधे बैठी सरकार

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! पार्टी सांसद काकोली घोष ने बारासात डिस्ट्रिक्ट कमेटी प्रेजिडेंट पद से दिया इस्तीफा

फाल्टा में चुनाव हारने पर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर किया पलटवार, दे दी कर्मों का फल भुगतने की चेतावनी, बुलडोजर एक्शन पर भी बोलीं

भारत-अमेरिका वार्ता में नस्लीय टिप्पणियों पर बोले मार्को रुबियो- ‘हर देश में कुछ बेवकूफ लोग होते हैं’