राष्ट्रीय

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली, UP और बिहार को लेकर IMD का अगले 5 दिन अलर्ट

Weather Update: दिल्ली के अलावा राजस्थान, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, हरियाण झारखंड सहित कई राज्यों में सिरहन वाली सर्दी पड़ रही है।

2 min read

Today’s Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली के अलावा राजस्थान, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, हरियाण झारखंड सहित कई राज्यों में सिरहन वाली सर्दी पड़ रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों का तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाले है। भारतीय ​मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहने वाला है। वहीं, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कोल्ड-डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी​

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ स्थानों पर आने वाले दिनों में घना कोहरा और कोल्ड-डे की स्थिति जारी रह सकती है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित कई राज्यों में कोल्ड-डे और सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी​ किया गया है।
वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोतर के राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के अनुसार, पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर जनवरी में देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

हवाई अड्डों पर दर्ज की गई विजिबिलिटी

शहर का नामविजिबिलिटी टाइम
ग्वालियर (पूर्वी मध्य प्रदेश) 00 मीटर 2 जनवरी 2025 सुबह 06.30 बजे
आगरा (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) 00 मीटर 2 जनवरी 2025 रात 02.00 बजे
अमृतसर (पंजाब) 00 मीटर 2 जनवरी 2025 रात 02.30 बजे
पठानकोट (पंजाब) 00 मीटर 2 जनवरी 2025 रात 03.00 बजे
पठानकोट (पंजाब)00 मीटर2 जनवरी 2025 रात 03.00 बजे
दिल्ली (पालम) 00 मीटर 2 जनवरी 2025 सुबह 06.00 बजे


दिल्ली में घने कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर का ट्रिपल अटैक

दिल्ली में इन दिनों घने कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर का ट्रिपल अटैक जारी है। यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 5 जनवरी को हल्की बारिश होने के आसार है। बारिश हुई तो ठंड और बढ़ जाएगी।

यूपी तेवर दिखा रही है सर्दी

उत्तर प्रदेश में लगातार सर्दी अपना तेवर दिखा रही हे। आईएमडी का श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में 2 जनवरी को भीषण ठंड का अलर्ट है। वहीं, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद जिले में भी कोल्ड डे होने की संभावना है।

बिहार में ठिठुरन भरी राते

बिहार में भी ठंड सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया जिलों के भागों में रात के समय ठिठुरन रहेगी।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू कश्मीर तक भारी बारश हो रही है। इनका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के तक कुछ राज्यों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही असम, मणिपुर और त्रिपुरा सहित कुछ राज्यों में घना कोहरा पड़ने वाला है।

Also Read
View All

अगली खबर