राष्ट्रीय

दूल्हे के परिवार को नहीं मिला मांस का पसंदीदा टुकड़ा तो तोड़ दी शादी, कहा- हमारी बेइज्जती की गई

एक दूल्हे ने इसलिए शादी रद्द कर दी क्योंकि दूल्हन के परिवार ने खाने में उनकी पसंदीदा मटन बोन मैरो को शामिल नहीं किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ।

2 min read
mutton_bone_marrow_on_menu0.jpg

देशभर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी और उसकी रस्म से जुड़े वीडियो और घटनाए सामने आ रही है। हाल ही में एक शादी का अनोखा मामला सामने आया है। दूल्हे के परिवार को पसंदीदा मांस का टुकड़ा नहीं मिला तो शादी ही रद्द कर दी। उन्होंने दुल्हन के परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर उनका मेहमानों का अपमान किया है। यह घटना तेलंगाना की है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तपेक्ष करना पड़ा।


नवंबर में हुई थी सगाई

दूल्हे का परिवार दुल्हन पक्ष द्वारा तय किए गए मांसाहारी मेनू में मटन बोन मैरो नहीं परोसे जाने से नाराज हो गया। दुल्हन निज़ामाबाद की रहने वाली थी जबकि दूल्हा जगतियाल का रहने वाला था। नवंबर में दुल्हन के घर पर उनकी सगाई हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद शादी रद्द कर दी गई।

दूल्हे का परिवार को नहीं मिला मटन बोन मैरो

दुल्हन के परिवार ने अपने परिवार के सदस्यों और दूल्हे के रिश्तेदारों सहित मेहमानों के लिए मांसाहारी मेनू की व्यवस्था की थी। सगाई समारोह के बाद जब मेहमानों ने बताया कि मटन का बोन मैरो नहीं परोसा जा रहा है तो झगड़ा हो गया। दुल्हन के परिवार ने पुष्टि की कि व्यंजनों में इसको नहीं शामिल किया गया है, तो विवाद ज्यादा बढ़ गया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर से हुआ बड़ा हादसा: अब छह मजदूरों की मौत, कई गंभीर रुप से घायल

दुल्हन के परिवार पर लगाया ये आरोप

स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने दूल्हे के परिवार को लड़ाई को सुलझाने के लिए मनाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि उनका और उनके मेहमानों का अपमान किया गया। उन्होंने तर्क दिया कि दुल्हन के परिवार ने जानबूझकर ऐसा किया।

यह भी पढ़ें- Good News: इस सरकार ने नियोजित शिक्षकों को किया परमानेंट, वेतन में होगी बढ़ोतरी और मिलेगी सारी सुविधाएं

Published on:
26 Dec 2023 02:56 pm