
Bihar Niyojit Teachers: नए साल से पहले नीतीश सरकार का नियोजित शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के एजेंडे पर मुहर लगा दी है। कैबिनेट की तरफ से मुहर लगने के बाद शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह हमारे अधिकार और हक की लड़ाई थी, जो लंबे समय से लड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है।
वेतन में होगी बढ़ोतरी और मिलेगी सारी सुविधाएं
कैबिनेट की बैठक में बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को नीतीश सरकार से स्वीकृति मिल गई है। नए साल से पहले बिहार के पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी मिली है। अब शिक्षकों को वेतन बढ़ोतरी के साथ कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विशिष्ट शिक्षक पद नाम में भी संशोधन किया गया है।
यह भी पढ़ें- नए साल से पहले कोरोना ने बढ़ाई चिंता: एक दिन में आए सैकड़ों केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
दो दशक से प्रयासरत थे नियोजित शिक्षक
आपको बता दें कि पिछले दो दशक से नियोजन इकाई से बहाल नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य के पौने चार लाख शिक्षकाओं और उनके परिवारजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर से हुआ बड़ा हादसा: अब छह मजदूरों की मौत, कई गंभीर रुप से घायल
Updated on:
26 Dec 2023, 2:21 PM IST
Published on:
26 Dec 2023, 2:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.