राष्ट्रीय

भवानीपुर में काउंटिंग रुकी, ममता बनर्जी बोलीं- मेरे वोट लूटे जा रहे हैं

टीएमसी लगातार बीजेपी और चुनाव आयोग पर गड़बड़ी के आरोप लगा रही है। सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंच गई है। जब ममता पहुंची, तो पहले से ही यहां बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी मौजूद थे।

2 min read
Mamata vs Suvendu Bhabanipur

Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच भवानीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के दौरान काफी गहमागहमी देखी जा रही है। भवानीपुर सीट पर वोटों की गिनती के दौरान कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी। भवानीपुर में डेढ घंटे काउंटिंग रुकी हुई है। ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी दोनों ही मतगणना केंद्र पर मौजूद है।

टीएमसी ने लगाए गंभीर आरोप

टीएमसी लगातार बीजेपी और चुनाव आयोग पर गड़बड़ी के आरोप लगा रही है। सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंच गई है। जब ममता पहुंची, तो पहले से ही यहां बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी मौजूद थे। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि यहां उनके वोट लूटे जा रहे हैं।

ममता बनर्जी 5349 वोटों से आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार खबर लिखे जाने तक 13वीं राउंट की वोट में ममता बनर्जी के खाते में 46,726 वोट आए है। वहीं, भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को 41,377 वोट मिले है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद को सिर्फ 831 वोट मिले है।

काउंसिंग एजेंट को केंद्र से बाहर निकाला: टीएमसी का दावा

टीएमसी नेताओं का कहना है कि उनके एक काउंटिंग एजेंट को केंद्र से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद बनर्जी खुद वहां पहुंची। उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयो पर गंभीर आरोप लगाए है। फिलहाल काउंटिंग सेंटर के अंदर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी मौजूद है। इसके अलावा अभिषेक बनर्जी भी काउंटिंग सेंटर पहुंच सकते हैं। भवानीपुर सीट के काउंटिंग सेंटर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। सेंटर से आए एजेंट ने बताया कि काउंटिंग फिलहाल रोक दी गई है।

भाजपा का 'जय मां काली' सुपरहिट

भाजपा ममता बनर्जी की टीएमसी पर जो चुनाव प्रचार के दौरान तृष्टीकरण की राजनीति का इल्जाम लगा रही थी। सयानी के मंच से गाए जा रहे इस गाने 'हृदय माछे काबा, नयन-ए-मदीना' को जनता ने उसी का प्रतिबिंब मान लिया। ऐसे में ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल में मां, माटी और मानुष का नारा भी इस बार इसके आगे कुछ काम नहीं आया और भाजपा टीएमसी को इस बार घेरने में कामयाब रही। बंगाल के चुनाव में इस बार मां, माटी और मानुष के नारे के साथ ही महिला सुरक्षा, घुसपैठिया, वोटर सत्यापन, जय बांग्ला बनाम जय श्रीराम का नारा गूंजता रहा। लेकिन, इस सबके बीच 'हृदय माछे काबा, नयन-ए-मदीना' ने जो सेंध टीएमसी को लगाई उससे संभलने के लिए अब उसे 5 साल का इंतजार करना होगा।

Also Read
View All