राष्ट्रीय

West Bengal Election Results: ‘बंगाल में खिलेगा कमल’, बीजेपी नेता पूर्णिमा चक्रबर्ती का बड़ा बयान

West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में आज आने वाले चुनावी परिणाम आ रहे हैं और वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इसी बीच बीजेपी नेता पूर्णिमा चक्रबर्ती का बड़ा बयान सामने आया है।
less than 1 minute read
May 04, 2026
Purnima Chakraborty
Purnima Chakraborty

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश समेत 5 राज्यों में आज, 4 मई को विधानसभा चुनावों का परिणाम (Assembly Election Results) सामने आना शुरू हो गया है। वोटों की गिनती शुरू होने के साथ शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। देशभर की नज़र इन चुनावी परिणामों पर है। इसी बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) की श्यामपुकुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी पूर्णिमा चक्रबर्ती ने बड़ा बयान दिया है।

"बंगाल में कमल खिलेगा"

बीजेपी नेता और श्यामपुकुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी पूर्णिमा चक्रबर्ती ने कहा है कि बंगाल में बीजेपी की जीत होगी और कमल खिलेगा। पूर्णिमा ने कहा, "बंगाल की जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में कमल खिलने जा रहा है। बीजेपी यहाँ सरकार बनाने जा रही है। श्यामपुकुर महिला विरोधी मंत्री से मुक्त होने जा रहा है।"

"चोर टीएमसी को दिखाई जाएगी औकात"

21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान पर पूर्णिमा ने कहा, "टीएमसी ने वोट चोरी करने की हर संभव कोशिश की। लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने जो भूमिका निभाई है, उसके लिए हम उसे धन्यवाद देते हैं। यह बंगाल का पहला चुनाव है जिसमें कोई हत्या, अपहरण या बलात्कार नहीं हुआ, घरों में तोड़फोड़ नहीं हुई, लोगों को परेशान नहीं किया गया, खेतों में आग नहीं लगाई गई। यकीन मानिए, बंगाल की जनता इस बार अपने अधिकार ज़रूर हासिल करेगी और 'चोर टीएमसी' को उसकी औकात दिखाई जाएगी।"

बंगाल में कांटे की टक्कर

बंगाल के शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। राज्य में बहुमत के लिए 148 सीटों की ज़रूरत है। दूसरे चरण की वोटिंग के बाद आए एग्ज़िट पोल के आंकड़ों में बीजेपी को बहुमत दिया गया था, जिसके बाद पार्टी का आत्मविश्वास काफी मज़बूत है।