30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोलियो की खुराक के बाद दो मासूम बच्चियों की मौत, मामलों की जांच शुरू, स्वास्थ्य विभाग ने दवा के कारण मौत से किया इनकार

Two Girls Death Due To Polio Drop: मध्यप्रदेश के विदिशा और झाबुआ में पोलियो की खुराक पिलाने के बाद दो मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पोलियो ड्रॉप्स पर सवाल उठाए हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने दवा को सुरक्षित बताते हुए दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 29, 2026

Two Girls Death

AI Image-ChatGpt

MP news: मध्यप्रदेश के विदिशा और झाबुआ जिलों में पोलियो से बचाव की खुराक पिलाए जाने के बाद दो मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों घटनाएं रविवार की हैं और दोनों ही मामलों में परिजनों ने पोलियो की खुराक को बच्चियों की मौत की वजह बताया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि पोलियो ड्रॉप्स पूरी तरह सुरक्षित हैं और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

जानें डिटेल्स


विदिशा जिले की कुरवाई तहसील के ग्राम मैनखेड़ी में अनिल अहिरवार की बेटी मानसी को रविवार सुबह करीब 10 बजे बूथ-69 बी पर पोलियो की खुराक पिलाई गई थी। परिजनों के अनुसार दोपहर करीब पौने तीन बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. रामहित कुमार ने बताया कि पोलियो ड्रॉप्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जिस बूथ पर मानसी को खुराक दी गई थी, वहीं कुल 44 अन्य बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाई गई थी। इनमें मृत बच्ची की चार वर्षीय बड़ी बहन महक भी शामिल है और सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा जांच के लिए भेजा गया है।

दूसरी घटना


दूसरी घटना मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के कल्याणपुरा ब्लॉक के ग्राम उमरिया सालम की है। यहां सुनील डामोर की 11 माह की बेटी पूजा को रविवार दोपहर करीब 2 बजे पोलियो की खुराक दी गई थी। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। झाबुआ के सीएमएचओ डॉ. एमएल चोपड़ा ने बताया कि जिस वायल (शीशी) से पूजा को पोलियो की खुराक दी गई थी, उसी वायल से 19 अन्य बच्चों को भी दवा पिलाई गई थी। सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग