30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coal Pollution Impact: कोयला बिजलीघरों का धुआं बन रहा सोलर एनर्जी का दुश्मन, रिपोर्ट में भारत को सबसे बड़ा झटका

India Solar Power: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूसीएल की रिपोर्ट के अनुसार, कोयला बिजलीघरों से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण सौर ऊर्जा उत्पादन को प्रभावित कर रहा है। भारत में सोलर बिजली उत्पादन में 9.6% और उत्तर भारत में औसतन 20% तक की कमी दर्ज की गई है। प्रदूषण घटने से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ सकता है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 30, 2026

Coal Pollution

AI Image-ChatGpt

Solar Energy: कोयले से चलने वाले बिजलीघरों का धुआं सिर्फ हवा को प्रदूषित नहीं कर रहा, बल्कि सौर ऊर्जा प्लांटों की बिजली बनाने की क्षमता भी कम कर रहा है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) की रिपोर्ट के अनुसार, कोल आधारित पावर प्लांटों से निकलने वाला धुआं और धूल के बेहद महीन कण सूरज की रोशनी को कमजोर कर देते हैं। इससे सोलर पैनलों तक कम धूप पहुंचती है और बिजली उत्पादन घट जाता है। इसकी वजह से सिर्फ उत्तर भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन को औसतन 20% तक नुकसान हो रहा है। पूरे देश में यह नुकसान करीब 9.6 % है।

लाखों के जुर्मानों के बाद भी सक्रिय पावर प्लांट


रिपोर्ट के बाद दिल्ली-एनसीआर के आसपास चल रहे 13 कोयला आधारित पावर प्लांटों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस कारण इस क्षेत्र में ही सौर ऊर्जा उत्पादन में 17 फीसदी की कमी आई है। हाल ही में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने इनमें से कुछ बिजलीघरों पर प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन नहीं करने के कारण लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

वैश्विक स्तर पर 5.8% का नुकसान


2023 में प्रदूषण की वजह से दुनिया भर में सौर ऊर्जा उत्पादन 5.8% घट गया। इससे करीब 111 टेरावॉट-घंटे स्वच्छ बिजली का नुकसान हुआ, जो 18 मध्यम आकार के कोयला बिजलीघरों के एक साल के उत्पादन के बराबर है।

भारत सबसे ज्यादा प्रभावित


प्रदूषण से सौर ऊर्जा उत्पादन पर सबसे ज्यादा असर भारत में देखा गया। भारत में 9.6% की कमी दर्ज की गई। साल 2023 के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई इस रिपोर्ट के अनुसार अगर प्रदूषण के स्तर को कम किया जाए, तो बिना नए सोलर पैनल लगाए भी स्वच्छ बिजली का उत्पादन बढ़ सकता है। इसके साथ ही कई और जानकारी सामने आई है।

सबसे ज्यादा प्रभावित देश

सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की बात करें तो इसमें भारत,चीन, जापान,जर्मनी, अमेरिका और स्पेन शामिल है। निचे इस लिस्ट में देश और प्रतिशत दोनों दिया गया है। निचे लिस्ट देख लें।

देशसौर ऊर्जा उत्पादन में नुकसान
🇮🇳 भारत9.6%
🇨🇳 चीन7.9%
🇯🇵 जापान5.4%
🇩🇪 जर्मनी4.7%
🇺🇸 अमेरिका3.1%
🇪🇸 स्पेन3.1%

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग