1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत दौरे पर आएंगी जापान की पीएम सनाए ताकाइची, पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा, व्यापार और सेमीकंडक्टर सहयोग पर होगी अहम बातचीत

Japan PM India Visit: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक भारत दौरे पर रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में रक्षा, व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, सप्लाई चेन, एआई, हिंद-प्रशांत सुरक्षा और आर्थिक सहयोग बढ़ाने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 30, 2026

Japanese PM

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची(फोटो-ANI)

Japanese PM: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक भारत की यात्रा पर रहेंगी। पीएम नरेन्द्र मोदी के नियंत्रण पर पहली बार आ रही पीएम ताकाइची 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। उनके साथ जापानी बिजनेस लीडर्स भी आएंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार इस दौरान दोनों देशों के नेता व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, सप्लाई चेन, रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत भारतीय पीएम और जापान की पीएम के बीच होनी है।

कई मुद्दों पर होगी बातचीत


इसके अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत होगी। हाल में क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होने जापानी विदेश मंत्री भारत चुकी हैं। ताकाइची की यात्रा का मुख्य एजेंडा आर्थिक सुरक्षा हो सकता है। उन्होंने पीएम बनने के साथ ही चीन के क्षेत्रीय दबदबे का मुकाबला करने के लिए भू-राजनीतिक गठबंधन बनाने पर जोर दिया है। चीन के प्रति सख्त रुख रखने के बावजूद उन्होंने कूटनीतिक संतुलन बनाए रखा है।

रक्षा और तकनीक सहयोग बढ़ाने पर जोर


भारत-जापान के बीच रक्षा तकनीक को लेकर सहयोग हाल में बढ़ा है। भारत ने नौसैनिक जहाजों पर लगाए जाने वाले अत्याधुनिक यूनिकार्न मास्ट रडार खरीदने को लेकर समझौता किया है। शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा को आगे बढ़ाना है। जिसे पिछले वर्ष साइन किया गया था। दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल व आपसी सहयोग बढ़ाया जाना है। इसके साथ ही बुलेट ट्रेन परियोजना में भी जापान मदद कर रहा है। इसके अलावे भी कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

एआइ-सेमीकंडक्टर पर होगी अहम बातचीत

भारत और जापान के ऑस्ट्रेलिया के साथ सप्लाई चेन रेजिलिएंस इनिशिएटिव के जरिए सहयोग कर रहे हैं। तकाइची की इस यात्रा से सेमीकंडक्टर निर्माण, बैटरी टेक्रोलॉजी, रेयर अर्थ मेटल्स को लेकर सहयोग को और बढ़ावा मिल सकता है।

भारत-जापान के बीच कितना द्विपक्षीय व्यापार

  • 27.47 अरब डॉलर - का द्विपक्षीय व्यापार दोनों देशों के बीच 2025-26 में।
  • 15.39 अरब डॉलर- का व्यापार घाटा भारत को।
  • 45.61 अरब डॉलर- का निवेश भारत में हुआ 2000 से 2025 के बीच।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग