Bengal Election 2026: उत्तर 24 परगना जिले की पानिहाटी सीट से अभी तक बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, जबकि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी दो सूची जारी कर चुकी है।
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच प्रदेश के सबसे चर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस में बड़ा राजनीतिक मोड़ भी सामने आया है। पीड़िता महिला डॉक्टर के माता-पिता ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। इस बात की बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने पुष्टि की है।
हालांकि बीजेपी नेता ने यह भी बड़ा दावा किया है कि पार्टी ने अभी तक यह तय नहीं किया कि पानिहाटी विधानसभा सीट से उनमें से किसी को पार्टी टिकट देगी या नहीं? इसको लेकर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। राज्य इकाई ने पहले ही अपनी राय हाईकमान को भेज दी है।
दरअसल, उत्तर 24 परगना जिले की पानिहाटी सीट से अभी तक बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, जबकि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी दो सूची जारी कर चुकी है।
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के दावे के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के माता-पिता के बीजेपी में शामिल होने के बाद पानिहाटी विधानसभा सीट पर सियासी समीकरण भी बदल सकते हैं। अब सबकी नजर बीजेपी हाईकमान पर टिकी हुई है: क्या पार्टी इनमें से किसी को यहां से प्रत्याशी घोषित करेगी या नहीं?
9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में एक महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था, जिससे पूरे राज्य में सनसनी फैल गई थी। मामले की जांच पहले कोलकाता पुलिस ने शुरू की और आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया।
बाद में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई। CBI ने भी संजय रॉय को ही मुख्य आरोपी माना। ट्रायल कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, CBI ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उसके लिए फांसी की सजा की मांग की है।
बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं विधानसभा चुनाव का परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें