राष्ट्रीय

West Bengal Violence: बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, गोली-बमबारी में एक दिन में TMC के 3 वर्कर्स की हत्या

West Bengal Panchayat Election Violence: पश्चिम बंगाल बीते कुछ दिनों से हिंसा की आग में जल रहा है। बंगाल में पंचायत चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद भी दक्षिण 24 परगना में हिंसा जारी है। बीते एक दिन में टीएमसी के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2023, 2:59 PM IST
West Bengal Panchayat Election Violence
West Bengal Panchayat Election Violence

West Bengal Panchayat Election Violence: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होकर इसका परिणाम भी जारी हो गया है। पंचायत चुनाव के नामांकन चरण से शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बदलापुर बन चुका 24 परगना से रोजाना हिंसा की खबरे सामने आ रही है।दक्षिण 24 परगना जिले के इलाके में राजनीतिक हिंसा चरम पर है। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़, कैनिंग, बसंती और बिष्णुपुर जैसे इलाकों में हिंसा का खूनी खेल चल रहा है। दक्षिण 24 परगना में एक दिन में हिंसा के कारण तीन और लोगों की जान चली गई। मरने वाले दिनों ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता बताए जा रहे है।


हिंसा की आग में चल रहा है बंगाल

आपको बता दें कि दक्षिण 24 परगना के भांगड़ इलाके में इंडियन सेक्यूलर फ्रंट (आईएसएफ) और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों बीच पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल शुरू होने के साथ ही हिंसक झड़प जारी है। चुनाव परिणाम जारी होने के बाद भी बंगाल हिंसा की आग में चल रहा है। हिंसा के लिए टीएमसी, बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है।

यह भी पढ़ें- बंगाल में पंचायत चुनाव परिणाम के बाद भी हिंसा का तांडव जारी, तीन लोगों की मौत, ASP को लगी गोली

Published on: