31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एलन मस्क को भारत आने से क्यों नहीं रोका?’ अब राहुल गांधी पर क्यों भड़की BJP, कहा- आपका जमीर मर चुका है

राहुल गांधी के भारत की अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनॉमी' बताने वाले बयान पर बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हमला बोला। एलन मस्क का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा और कहा कि उनका जमीर मर चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 31 Oct 2026, 3:08 PM IST

Rahul Gandhi news

राहुल गांधी। (फोटो-IANS)

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमकर सुनाया है। दरअसल, सुधांशु ने राहुल गांधी के भारत की अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनॉमी' बताने वाले बयान को फिर से याद कर उन पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मृत बताने वाले लोगों की खुद की सोच और समझ खत्म हो चुकी है। सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले यह समझना चाहिए कि असलियत क्या है और कल्पना क्या।

एलन मस्क का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा

त्रिवेदी ने अपने बयान में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी भारत की अर्थव्यवस्था को मृत बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जब एलन मस्क ने भारत आने की अनुमति नहीं मिलने की बात कही थी, तब कांग्रेस की ओर से उन्हें भारत आने का न्योता दिया गया था।

बीजेपी प्रवक्ता ने इसी बात को आधार बनाकर कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि अगर भारत की अर्थव्यवस्था सच में इतनी खराब होती, तो कांग्रेस नेताओं को मस्क को भारत आने के लिए आमंत्रित नहीं करना चाहिए था।

'भारत को डेड इकोनॉमी बताने वाले खुद सोचें'

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जो लोग भारत की अर्थव्यवस्था को मृत बता रहे हैं, वही लोग दुनिया के बड़े उद्योगपतियों को भारत आने के लिए आमंत्रित भी करते हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को एलन मस्क से कहना चाहिए था कि भारत की अर्थव्यवस्था मृत है, इसलिए उन्हें यहां आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया उसके बयानों और सोच के बीच विरोधाभास दिखाता है।

'उनका जमीर और समझ खत्म हो चुकी है'

बीजेपी नेता ने राहुल गांधी पर हमला और तेज करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि कांग्रेस नेताओं का जमीर मर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सोचने और समझने की क्षमता भी खत्म हो गई है।

त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता और विचारों में भारत के हितों के प्रति सकारात्मक नजरिया नहीं दिखाई देता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा देश के हितों के खिलाफ सोच रखी है।

राहुल गांधी को सुधांशु त्रिवेदी की सलाह

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें गंभीरता से विचार करना चाहिए कि देश की वास्तविक स्थिति क्या है और वे किस आधार पर बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीति में केवल आरोप लगाने से सच्चाई नहीं बदल जाती। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कोई भी राय बनाने से पहले वास्तविकता को समझना जरूरी है।