राष्ट्रीय

Warm Night: क्या होती है गर्म रातें? IMD की दी परिभाषा से समझिए, Heatwave का प्रकोप दोपहर ही नहीं रात में भी जारी

Warm Night Definition: उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से हीट वेव का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने 'वार्म नाइट' को लेकर चेतावनी जारी की है।
2 min read
Jun 13, 2025
Feature image
IMD ने 'वार्म नाइट' को लेकर चेतावनी जारी की (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

What is a Warm Night: उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान एक बार फिर से रिकॉर्ड स्तर को छू रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 13 से 15 जून तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में हीट वेव और भीषण लू (Severe Heat Wave) की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही ‘वार्म नाइट’ यानी गर्म रात की स्थिति को लेकर भी विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

क्या होती है 'वार्म नाइट'?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, ‘वार्म नाइट’ तब मानी जाती है जब किसी दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5°C से 6.4°C अधिक दर्ज किया जाए और उसी दिन का अधिकतम तापमान 40°C या उससे अधिक हो। यदि न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.4°C से अधिक हो जाता है, तो उसे ‘सीवियर वार्म नाइट’ (Severe Warm Night) कहा जाता है।

गर्म रातें मानव स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो दिनभर की तपिश के बाद रात को राहत की उम्मीद करते हैं। शरीर को ठंडा होने का समय नहीं मिल पाता, जिससे हीट स्ट्रेस और थकावट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पढ़ रही है। रात में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रात का तापमान बढ़ जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अत्यधिक गर्मी की वजह से कई लोगों को रात में नींद नहीं आ रही है। कई जगह पावर कट की परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

किन राज्यों में जारी है हीट वेव और वार्म नाइट की चेतावनी?

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 13 से 15 जून तक कई स्थानों पर हीट वेव और पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में 13 से 15 जून के दौरान लू की स्थिति और कुछ हिस्सों में वार्म नाइट का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 13 और 14 जून को लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी लू की आशंका जताई गई है। पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में गर्म और आर्द्र मौसम की चेतावनी है।

कब तक रहेगा यह मौसम?

आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 5 दिनों में तापमान में 2-4°C की कमी आ सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, तब तक लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

मौसम विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि हीट वेव और गर्म रातों के दौरान अधिक से अधिक पानी पिएं, दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखें। तापमान बढ़ने की स्थिति में लू और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए ‘वार्म नाइट’ को भी हल्के में न लें।

Updated on:
14 Jun 2025 10:05 am
Published on:
13 Jun 2025 08:50 pm
Also Read
View All
BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

भाजपा के निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक में जमीन हड़पने का लगाया आरोप

India-Iran Oil Trade : भारत को ईरान से मिलने लगा तेल, पेट्रोल पंपों पर कम होंगी कतारें, क्या भारतीय रिफाइनरियां तेल सप्लाई रोक कर रखेंगी ?

‘उनकी घटिया मानसिकता है, उन्होंने हमेशा भारत को कमजोर करने की कोशिश की’, राहुल गांधी पर बरसे BJP सांसद संजय भाटिया

महाराष्ट्र में बिना जन्मतिथि के नहीं छपेगा शादी का कार्ड? बाल विवाह रोकने के लिए सरकार बना रही नया प्लान