राष्ट्रीय

Whatsapp पर गलती से भी न करें ये काम लगाने पड़ सकते है जेल के चक्कर

WhatsApp Safety Tips: वॉट्सऐप सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला मैसेजिंग एप्लीकेशन है। वॉट्सऐप पर हम कई तरह की चीजे शेयर करते है। लेकिन आपको कोई भी फोटो या वीडियो भेजने से पहले ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह आपके लिए मुसीबत बन सकती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2024, 4:03 PM IST
Feature image

Whatsapp: व्हाट्सऐप आज के टाइम पर सबका पसंदीदा मैसेजिंग एप्लीकेशन बन चुका है। जिसके जरिए लोग न केवल संदेश, बल्कि फोटो, वीडियो, दस्तावेज और अन्य कई प्रकार की जानकारी शेयर करते है। कई बार यूजर अनजाने में ऐसे मैसेज/वीडियो शेयर कर देते हैं जो कानूनी तौर पर गलत होते है। मामलों पर कई देशों में कानून कड़े कर दिए गए है। और इनमे भारत भी शामिल है। इन कानूनों को ना मानने पर जेल की सजा तक हो सकती है।

क्या है नियम?

व्हाट्सऐप के नियम के अनुसार किसी भी तरह का आपत्तिजनक वीडियो, इमेज या हिंसा और नफरत भरे संदेश भेजना एक गंभीर अपराध माना गया है। IT Act के तहत अश्लील सामग्री का प्रसार गैरकानूनी है और इस पर कठोर दंड का प्रावधान है।

Whatsapp के नियमानुसार क्या करना है गलत?

शेयर मार्किट भी है शामिल

Whatsapp की गाइडलाइन के हिसाब से अगर आप एक सर्टिफाइड शेयर बाजार विशेषज्ञ नहीं हैं, तो किसी को भी ऑनलाइन शेयर खरीदने की सलाह न दें और न ही इनसाइडर ट्रेडिंग जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हों। यह सेबी के नियमों का उल्लंघन माना जाता है और ऐसा करने पर आपको ज़ुर्माना या जेल भी हो सकती है।

Updated on:
12 Nov 2024, 4:03 PM IST
Published on: