राष्ट्रीय

भारत में बंद हो जाएगा WhatsApp! IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में कही ये बात

Whatsapp Shut Down in India: क्या भारत में WhatsApp बंद होने वाला है? IT मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने संसद में कांग्रेस सांसद की तरफ से पूछे गए इस सवाल का जवाब दिया।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2024, 10:45 AM IST
Will WhatsApp Shut Down In India? What IT Minister Ashwini Vaishnaw Said in Rajya Sabha
Will WhatsApp Shut Down In India? What IT Minister Ashwini Vaishnaw Said in Rajya Sabha

Whatsapp Shut Down in India: क्या भारत में WhatsApp बंद होने वाला है? सरकार ने संसद में कांग्रेस सांसद की तरफ से पूछे गए इस सवाल का जवाब दिया। केंद्र का कहना है कि अब तक व्हाट्सएप या उसकी पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) की तरफ से इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है। बता दें कि इससे पहले व्हाट्सएप ने दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) को बताया था कि अगर सरकार की तरफ से उसे मैसेज का एन्ड-टू-एन्डएन्क्रिप्शन (End to End Encryption) तोड़ने के लिए कहा गया, तो भारत में काम करना बंद कर देगा। भारत के IT मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने पुष्टि की है कि व्हाट्सएप या इसकी मूल कंपनी मेटा की भारत में अपनी सेवाएं बंद करने की कोई योजना नहीं है।

Ashwini Vaishnaw

IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया जबाव

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद विवेख तन्खा ने मैसेजिंग सर्विस के काम करने से जुड़ा सवाल पूछा। IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके लिखित उत्तर में कहा कि न तो व्हाट्सएप और न ही मेटा (Meta) ने भारत में परिचालन बंद करने के किसी भी इरादे के बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) को सूचित किया है। तन्खा के सवाल को इस आशंका से बल मिला कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69a के तहत यूजर्स की डिटेल शेयर करने की आवश्यकता वाले सरकारी निर्देशों के कारण व्हाट्सएप बंद करने पर विचार कर सकता है।

Updated on:
29 Jul 2024, 10:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष की दबंगई, रिवॉल्वर-बंदूक से हवा में चलाईं छह गोलियां, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

‘भतीजी की शादी में विवाद किया, मां-बहन से भी संपत्ति के लिए लड़ रहे’, CM चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर कसा तंज

राहुल गांधी 26 अक्टूबर को सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट में होंगे पेश, मानहानि केस में आ सकता है फैसला

भ्रष्टाचार में दोषी पूर्व DGP को सजा पर राहत के बाद अब चाहिए विदेश जाने की अनुमति, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

‘500 करोड़’ की ऑडियो क्लिप से महाराष्ट्र की सियासत में घमासान, मनोज जरांगे का दावा- मुझे मारने की रची जा रही साजिश