नायडू ने जगन रेड्डी पर राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर बार-बार गलत बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जगन हर सप्ताह बेंगलुरु से आंध्र प्रदेश आते हैं और करीब तीन घंटे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर आरोप लगाते हैं। नायडू के मुताबिक, इन बयानों के जरिए यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि राज्य में हालात बिगड़ चुके हैं।