गोलीबारी के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो सामने आने के बाद चिक्कमगलूरु नगर थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने जीवन के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हवा में गोली चलाना लोगों की जान के लिए खतरा पैदा कर सकता है। रिहायशी इलाके में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना। लोगों ने सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।