
smartphone tempered glass screen protector
Mobile Phone Tempered Glass: स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए स्क्रीन गार्ड (Screen Guard) लगवाना जरूरी होता है। यह फोन की स्क्रीन को स्क्रैच लगने और टूटने से बचाता है। बाजार में ढेरों स्क्रीन गार्ड या टेम्पर्ड ग्लास उपलब्ध हैं। ऐसे में आप दुकान पर जाकर या ऑनलाइन ऑर्डर करके भी घर मंगवा सकते हैं। स्मार्टफोन (Smartphone) नया स्क्रीन गार्ड लगवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं नया स्क्रीन गार्ड लेते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए-
स्क्रीन गार्ड खरीदते समय सबसे पहले यह जांच कर लें कि इसमें सभी फंक्शन के लिए 5-होल कटआउट और सेंसर ओपनिंग शामिल हैं या नहीं। इसके साथ ही टेम्पर्ड ग्लास परफेक्ट साइज में होना चाहिए, ताकि फोन की स्क्रीन को फुल कवरेज मिले। कई बार जेब में रखे रहने के दौरान चाबी या अन्य किसी वस्तु से इस पर रगड़ पड़ जाती है और यह फोन की स्क्रीन को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में स्क्रीन गार्ड में एंट्री-स्क्रैच प्रोपर्टी होनी चाहिए।
एक अच्छा स्क्रीन गार्ड हर बार फोन चलाने के दौरान स्क्रीन पर स्मूथ टच वाला फील देता है। घटिया स्क्रीन गार्ड रफ ग्लास फर्म से बनाए जाते हैं, जिनमें स्मूथ टच नहीं मिलता। कई बार आप ऑयल और डस्ट वाले हाथ से फोन इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे स्क्रीन पर निशान आ जाते हैं, इसलिए, यह एंटी फिंगरप्रिंट और ऑयल गुण से लैस होना जरूरी है। शैटर-प्रूफ स्क्रीन गार्ड फोन नीचे गिरने पर ऑरिजनल डिस्प्ले को टूटने से भी बचाता है।
Updated on:
29 Jul 2024, 11:19 AM IST
Published on:
29 Jul 2024, 9:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.