राष्ट्रीय

Gold Smuggling: दुबई से ही क्यों होती है सोने की तस्करी, वहां से वैध तरीके से पुरुष और स्त्री कितना सोना ला सकते हैं? यहां जानें सबकुछ

Gold Smuggling Actress Ranya Rao: दुबई में भारत के मुकाबले 18-20 फीसदी तक सोना सस्ता मिलता है। भारतीय कस्टम विभाग ने ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कस्टम ने करीब 4,869 किलो और राजस्व खुफिया निदेशालय ने 1319 किलो सोना जब्त किया था। इस एक्सप्लेनर की प्रस्तुति हेमंत पांडेय ने की है।
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2025, 8:26 AM IST
Gold Smuggling
Gold Smuggler actress Ranya Rao

Gold Smuggling from Dubai: हाल ही कन्नड़ और तमिल फिल्मों की अभिनेत्री रन्या राव(Gold smuggling actress Ranya Rao) को राजस्व खुफिया विभाग ने दुबई से लौटते समय 14.8 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। दुबई से सोना तस्करी के अनेक मामले सामने आते हैं ऐसे में सवाल है कि दुबई से ही गोल्ड की तस्करी क्यों होती है। आइए जानते हैं।

दुबई से कीमतों में कितना अंतर?

दुबई में 24 कैरेट सोना 7,929.85 प्रति ग्राम है, जबकि भारत में ₹8,764 प्रति ग्राम, यानी 834.15 महंगा ( करीब 10%)। भारत में मेकिंग चार्ज 8-25% तक होता है, जबकि दुबई में 5-8% ही। ऐसे में दुबई से खरीदी ज्वैलरी कुल करीब 18-20% तक सस्ती होती है।

क्यों भारत में गोल्ड महंगा है?

भारत में सोने पर 12.5% आयात शुल्क 3% जीएसटी 5% एग्रीकल्चर सेस लगता है, जिससे कुल कर लगभग 20% हो जाता है। दूसरी ओर, दुबई में सोने पर कोई आयात शुल्क नहीं है और केवल 5% वैट (जो पर्यटक वापस ले सकते हैं) लागू होता है यानी टैक्स शून्य है।

क्या वैध तरीके से भी सोना ला सकते हैं?

जी हां, दुबई से वैध रूप से भी सोना लाया जा सकता है लेकिन इसकी मात्रा और प्रक्रिया तय है। भारतीय पुरुष यात्री 20 ग्राम (₹50,000) और महिला यात्री 40 ग्राम (₹1,00,000) तक ज्वेलरी ला सकते हैं, लेकिन बिस्किट, बार या सिक्के नहीं। छह महीने से अधिक विदेश में रहकर लौटने पर 1 किग्रा तक सोना कस्टम ड्यूटी (20-50 ग्राम: 3%, 50-100 ग्राम: 6%, 100 ग्राम से अधिक: 10%) देकर लाया जा सकता है।

तस्करी के सोने से क्या लाभ?

तस्करी का सोना सस्ता होने से ज्यादा लाभ। इस सोने का नकदी व्यापार जिससे काला धन वैध बन जाता है। भारत में करीब 25-30% (200-300 टन) सोने की खरीद ब्लैक मनी से की जाती है।

पिछले साल कितना सोना तस्करी का?

वित्तीय वर्ष 2023-24 में कस्टम ने करीब 4,869 किलो और राजस्व खुफिया निदेशालय ने 1319 किलो सोना जब्त किया था।

Updated on:
7 Mar 2025, 8:26 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Punjab Election 2027: 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP, पंजाब में AAP-कांग्रेस के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार, पूछा- क्या किसी को बचा रहे हैं?

दिल्ली पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गैंग का किया भंडाफोड़ किया, व्यापारी से 5 लाख की ठगी के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

Punjab Election: क्या BJP कर रही कैप्टन अमरिंदर सिंह को साइडलाइन? पंजाब बीजेपी की चुनाव समिति से क्या संदेश दे रही पार्टी

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार