राष्ट्रीय

मौसम का डबल अटैक: अगले 96 घंटे शीतलहर के साथ कोहरे की चेतावनी, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Cold Wave Warning: देश में अब मौसम का डबल अटैक देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 96 घंटे शीतलहर के साथ कोहरे की चेतावनी जारी की है।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2025, 3:28 PM IST
Cold wave warning issued by IMD
Cold wave warning issued by IMD

सर्दी (Winter) बढ़ती जा रही है। दिसंबर के महीने में कई राज्यों में तापमान में गिरावट से ठंड का प्रभाव बढ़ा है। हालांकि कई राज्यों में अभी भी सिर्फ सुबह और रात के समय ही ठंड पड़ रही है और दिन के समय धूप रहने से मौसम शुष्क है। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ेगा और देश में मौसम का डबल अटैक देखने को मिलेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 96 घंटे शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है और साथ ही घने कोहरे का अलर्ट (Dense Fog Alert) भी जारी किया है।

इन राज्यों में मौसम का डबल अटैक

देश के कई राज्यों में मौसम का डबल अटैक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तरप्रदेश, पश्चिमी मध्यप्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और बिहार में कई जगह अगले 96 घंटे शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और ओडिशा में अगले 96 घंटे सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान सुबह और रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। ऐसे में सुबह और रात के समय ठंड बरकरार रहेगी।

इन राज्यों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 96 घंटे बर्फबारी की चेतावनी (Snowfall Warning) जारी की है। इससे हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।