Cold Wave Warning: देश में अब मौसम ठिठुरन बढ़ाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 11, 12, 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को देश के कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
सर्दी (Winter) ने देशभर में दस्तक दे दी है। कई राज्यों में इसका असर बढ़ रहा है, तो कुछ राज्यों में सर्दी का असर अभी भी हल्का है। सुबह और रात के समय ठंड में इजाफा हो रहा है। हालांकि अभी दिन के समय धूप के कारण लोगों को आराम भी मिल रहा है। ठंड का प्रभाव इसी तरह जारी रहने वाला है। अब मौसम ठिठुरन बढ़ाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 11, 12, 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है।
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में ठंड बढ़ी है। अब राजस्थान में मौसम ठिठुरन बढ़ाएगा। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में 11, 12, 13, 14, 15 और 16 दिसंबर के दौरान शीतलहर की चेतावनी जारी की है। नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राज्य के तापमान में कमी आएगी जिससे कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का भी अलर्ट है।
दिल्ली में भी सुबह और रात के समय ठंड बढ़ी है। अब दिल्ली में मौसम ठिठुरन बढ़ाएगा। मौसम विभाग ने 11, 12, 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिन तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी, लेकिन उसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट संभव है जिससे ठंड बढ़ेगी। दिल्ली में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने का भी अलर्ट है।
देश में अब मौसम ठिठुरन बढ़ाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 11, 12, 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 11, 12, 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को शीतलहर चलेगी और इस दौरान बर्फबारी की भी संभावना है।