24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में फिर बढ़ी हिंसा! BJP कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत; परिवार ने लगाया प्लान्ड हमले का आरोप

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में दो गुटों के बीच हुई झड़प में 45 साल के BJP कार्यकर्ता बापी प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने इसे सुनियोजित राजनीतिक प्लान्ड हमला बताया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 24, 2026

BJP Worker Death Baruipur Violence

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में हिंसक झड़प। फोटो में मृतक BJP कार्यकर्ता बापी प्रमाणिक। रोते हुए परिवार वाले। (सोर्स: Tolamul Monitor एक्स यूजर स्क्रीनशॉट)

BJP Worker Death Baruipur Violence: पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में रविवार रात हिंसा की एक घटना ने माहौल गरमा दिया। दो गुटों के बीच हुई झड़प में 45 साल के BJP कार्यकर्ता बापी प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने इसे सुनियोजित राजनीतिक प्लान्ड हमला बताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि विवाद पूजा कमिटी बनाने को लेकर हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोन आया और घर से निकलने के बाद हुआ हमला

परिवार के मुताबिक, बापी प्रमाणिक के पास रात में एक फोन आया था। इसके बाद वह घर से बाहर निकले। कुछ ही देर बाद उन पर हमला हो गया। परिवार का आरोप है कि उन्हें घर से खींचकर ले जाया गया और उनकी पत्नी के सामने हमला किया गया।

प्रमाणिक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने लगाया राजनीतिक साजिश का आरोप

प्रमाणिक के परिवार ने हत्या के पीछे पुरानी राजनीतिक दुश्मनी का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि हमला पहले से प्लान किया गया था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस को हत्या के पीछे किसी राजनीतिक मकसद का पुख्ता सबूत नहीं मिला है।

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

बरुईपुर के एडिशनल एसपी आतिश बिस्वास ने बताया कि परिवार की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के सिलसिले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, नॉर्थ टंगेबेड़िया इलाके में पूजा कमिटी बनाने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था। इसी दौरान मारपीट हुई और प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। आगे किसी तरह की हिंसा न हो, इसके लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि यह सामान्य विवाद था या इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश थी।