Cold Wave Warning: मौसम अब और सर्द होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 6 दिन देश के कई राज्यों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।
सर्दी (Winter) का असर बढ़ता जा रहा है। देश के कई राज्यों में तापमान के गिरने से ठंड का असर बढ़ रहा है। ऐसे में ठिठुरन बढ़ रही है। हालांकि सर्दी का असर कई राज्यों में सुबह और रात के समय ही दिख रहा है और दिन में अभी भी धूप रहने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम अब और सर्द होगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 6 दिन देश के कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
देश के कई राज्यों में मौसम अब और सर्द होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 6 दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
देश के कई राज्यों में मौसम अब और सर्द होने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में ठंड के साथ सुबह के समय कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के कई जिलों में सुबह और रात को ठंड का असर दिख रहा है, लेकिन दिन में धूप खिली रहती है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 6 दिन ठंड का असर बरकरार रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट का फिलहाल अलर्ट नहीं है। इससे शीतलहर से राहत मिलेगी।