Cold Wave Warning: देश में अब मौसम का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन शीतलहर के साथ बर्फबारी और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
सर्दी (Winter) के असर में इजाफा हो रहा है। कई राज्यों में तापमान में गिरावट से ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। सुबह और रात के समय कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। ठंड का असर इसी तरह बरकरार रहने वाला है और अब देश में ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से 5 दिन शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है। इसके साथ ही बर्फबारी (Snowfall) और घने कोहरे (Dense Fog) की चेतावनी भी जारी की है।
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में सुबह और रात के समय ठंड में इजाफा देखने को मिला है। तापमान के कम होने से सुबह और रात के समय ठंड बढ़ी है। राजस्थान के कई जिलों में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से सुबह और रात के समय राजस्थान में ठंड पड़ेगी।
देश के कुछ राज्यों में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वजह से ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 5 दिन शीतलहर की चेतावनी के साथ बर्फबारी का अलर्ट और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।
मौसम विभाग ने नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वजह से दिल्ली, पंजाब, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हरियाणा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। कुछ राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा।