राष्ट्रीय

दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश खरीदना चाहता है भारत से MADE IN INDIA मिसाइल

• •
Updated: 4 Dec 2024, 9:19 AM IST
Feature image

भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित दुनिया की सबसे तेज़ क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल कर रही है। भारत पहले ही फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति कर चुका है, जो चीनी आक्रामकता से जूझ रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम तीन और देश भारत के साथ इस बेहतरीन सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को खरीदने के लिए समझौता कर सकते हैं। रूसी समाचार एजेंसी से बात करते हुए ब्रह्मोस एयरोस्पेस के संयुक्त प्रबंध निदेशक अलेक्जेंडर बी माकशिचेव ने कहा कि चीन के पड़ोसी वियतनाम, दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) इस मिसाइल के बारे में बातचीत कर रहे हैं।

ब्रह्मोस मिसाइल अपनी गति और सटीकता के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। अत्याधुनिक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूस के एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया के बीच एक संयुक्त उद्यम के माध्यम से विकसित किया गया है। अलेक्जेंडर ने कहा, "यूएई, इंडोनेशिया और वियतनाम प्रथम दृष्टया इस मिसाइल में रुचि दिखा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि इन तीनों देशों के साथ ब्रह्मोस मिसाइलों की आपूर्ति के लिए समझौता किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि मिसाइल सौदे के लिए यह बातचीत कहां तक ​​पहुंची है।

फिलीपींस ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दुनिया का पहला देश था। ब्रह्मोस मिसाइल का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है। यह मिसाइल भारत के तीनों सशस्त्र बलों में शामिल है। इस मिसाइल की रेंज 300 से 500 किलोमीटर है, यह स्टील्थ तकनीक से लैस है जिसकी वजह से दुश्मन के लिए इसे ट्रैक करना आसान नहीं है।

फिलहाल रूस और भारत मिलकर ब्रह्मोस मिसाइल के हाइपरसोनिक वर्जन पर काम कर रहे हैं। इसे ब्रह्मोस 2 नाम दिया गया है। यह नई मिसाइल मैक 6 की हाइपरसोनिक स्पीड से दुश्मन पर हमला करने में सक्षम होगी। नई ब्रह्मोस मिसाइल के अंदर हाइपरसोनिक स्क्रैमजेट तकनीक लगाई जा रही है। इससे पहले फिलीपींस ने भारत के साथ वर्ष 2022 में 375 मिलियन डॉलर का समझौता किया था। भारत ने फिलीपींस को एंटी-शिप ब्रह्मोस मिसाइल भी दी है। दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच यूएई, इंडोनेशिया और वियतनाम भी इस भारत-रूस उपक्रम की ओर देख रहे हैं। तीनों ही देशों के साथ भारत के घनिष्ठ संबंध हैं।

Updated on:
4 Dec 2024, 9:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! 16 नवंबर तक बढ़ेगा खतरा, राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

यूपी में 1.27 करोड़ ‘हिंदू मतदाताओं’ के नाम कटने के दावे से क्यों चिंतित है BJP? छूटे वोटरों को वापस जोड़ने का बना प्लान

Maharashtra: पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम का खतरनाक सच आया सामने, प्रयोगशाला जांच में हजारों गुना जहरीले तत्व मिले

Gujarat: बेटे को तेंदुए से छुड़ाने के लिए जान की परवाह किए बिना भिड़ गई मां, हिम्मत के आगे मासूम को छोड़ भागा शिकारी

भारत ने कराची बंदरगाह पर 6 महीने से ज़्यादा समय से फंसे 6 नाविकों के लिए पाकिस्तान से की राजनयिक अपील