World Social Media Day 2024: हर साल 30 जून को सोशल मीडिया डे (Social Media Day 30 june) मनाया जाता है। सोशल मीडिया डे समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को याद दिलाता है।
World Social Media Day 2024: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया लोगों के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। यह न केवल दुनिया भर के लोगों से जुड़ने का जरिया बन चुका है, बल्कि यह एंटरटेनमेंट का सोर्स, सूचनाओं का भंडार और अब बिजनेस की दुनिया में अहम भूमिका निभा रहा है। हर साल 30 जून को सोशल मीडिया डे (Social Media Day 30 june) मनाया जाता है। सोशल मीडिया डे एक खास दिन है जो सोशल मीडिया के महत्व और इसके समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को याद दिलाता है।
सोशल मीडिया डे की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। जब Mashable नामक एक सोशल मीडिया कंपनी ने इसे मनाने का फैसला किया था। इस दिन का उद्देश्य लोगों को सोशल मीडिया की शक्ति और इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। तब से यह दिन दुनिया भर में मनाया जाता है, इसमें लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपने अनुभवों को शेयर करते हैं और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में चर्चा करते हैं।