राष्ट्रीय

किसान नेता योगेन्द्र यादव ने की निहंगों को सज़ा देने और आंदोलन से हटने की मांग

किसान नेता योगेन्द्र यादव ने सिंघु बॉर्डर पर निहंगों द्वारा एक युवक की हत्या के बारे में बात करते हुए निहंगों को सज़ा देने और किसान आंदोलन से हटने की मांग की है।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2021, 10:12 AM IST
yogendra.jpg
Sanyukt Kisan Morcha Leader Yogendra Yadav

नई दिल्ली। किसान नेता योगेन्द्र यादव ने सिंघु बॉर्डर पर निहंगों द्वारा एक युवक की हत्या के बारे में बात करते हुए निहंगों को सज़ा देने और किसान आंदोलन से हटने की मांग की है। सिंघु बॉर्डर पर निहंगों द्वारा शुक्रवार 15 अक्टूबर को बेरहमी से एक युवक की हत्या कर उसके शव को बैरिकेड से लटकाने के क्रूर और निंदनीय घटना का देशभर में विरोध हो रहा है। इसी विषय पर अब संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए है। योगेंद्र यादव ने इस नृशंस हत्या की कठोर निंदा की है। साथ ही उन्होंने हत्या के आरोपी निहंगों को सज़ा देने की भी मांग की है। योगेंद्र यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने विचार और मांग व्यक्त की।

निहंगों की किसान आंदोलन से हटने की भी की मांग

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने अपने ट्वीट और निहंगों द्वारा एक युवक की नृशंस हत्या की कठोर निंदा करने के साथ ही निहंगों को किसान आंदोलन से हटने की भी मांग की है। योगेंद्र यादव ने कहा की उनका आंदोलन कोई धार्मिक मोर्चा नहीं है, बल्कि किसानों का मोर्चा है और निहंगों के लिए इसमें कोई जगह नहीं है। इसलिए निहंगों को इस किसान आंदोलन से तुरंत हट जाना चाहिए। इससे पहले किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल भी यह मांग कर चुके है। बलवीर सिंह ने कहा था कि निहंगों का किसान आंदोलन में कोई काम नहीं है इसलिए उन्हें यहां से चले जाना चाहिए। हालांकि किसान नेताओं के विरोध के बावजूद निहंग हटने को तैयार नहीं हो रहे हैं।

Published on: