राष्ट्रीय

Maharashtra: अजित पवार के स्वागत के लिए 60 फीट ऊपर हवा में लटका रहा युवक, माला पहनाने के बाद आया नीचे

Ajit Pawar: डिप्टी सीएम को माला पहनाने के लिए एनसीपी कार्यकर्ता सुनील मदाने करीब 50-60 फीट की ऊंचाई पर रस्सी से बांधकर क्रेन पर लटकाया गया।

less than 1 minute read
 Young man hanging 60 feet in the air to welcome Ajit Pawar

NCP अजित गुट के अध्यक्षा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शनिवार को अपने पैतृक गांव बारामती पहुंचे थे। इस दौरान उनका जिस तरह से स्वागत किया गया इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार के मंच के पास एक जेसीबी भी लाई गई इसके बाद एक व्यक्ति ने क्रेन से लटककर अजित पवार को माला पहनाई।

60 फीट की ऊंचाई पर 45 मिनट तक लटका रहा युवक

डिप्टी सीएम को इस तरह से माला पहनाने के लिए एनसीपी कार्यकर्ता सुनील मदाने ने इच्छा जताई। पहले तो पार्टी के दूसरे कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, मगर आखिरकार उसे यह स्टंट करने की इजाजत मिल गई। बारामती के पूर्व नगरसेवक संतोष गैलिंडे की मंजूरी के बाद इसकी व्यवस्था की गई। सुनील को करीब 50-60 फीट की ऊंचाई पर रस्सी से बांधकर क्रेन पर लटकाया गया। वह अपने नेता को माला पहनाने के लिए लगभग 45 मिनट तक लटकता रहा।

राज्य के विकास के लिए सरकार में हुआ शामिल

रैली में अजित पवार ने कहा कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल होने का एकमात्र कारण राज्य का विकास था। उन्होंने देश में कई परियोजनाओं को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। अजित ने पिछले महीने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सभी को चौंका दिया था। उनके साथ राकपा के 8 बागी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

ये भी पढ़ें: Punjab: सिद्धू मूसेवाला के पिता का सरकार से उठा भरोसा, बोले- बेटे की हत्या में राजनेता और बड़े अफसर शामिल

Published on:
27 Aug 2023 08:19 pm
Also Read
View All
NCPI के दफ्तर के बाहर तैनात हुए सेना के जवान, TMC बागी सासंदों के ज्वाइन करने के बाद बढ़ी सुरक्षा

अमेरिका-ईरान समझौते पर कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया, भारत की अर्थव्यवस्था और विदेश नीति पर उठाए सवाल

TMC Rebellion: मिथुन चक्रवर्ती के दगा करने के बाद भी ममता बनर्जी ने नहीं लिया सबक, सितारों पर करती रहीं भरोसा, अब उन्हीं ने अंधेरे में डुबोया

‘खूनी खेल खत्म कर शांति से राजनीति करना चाहते है’, NDA को समर्थन देने पर TMC बागी सांसद ने तोड़ी चुप्पी

मोटिवेशनल स्पीकर से लेकर मैथ टीचर तक, कौन हैं NCPI के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष? TMC के 20 सांसदों ने पार्टी में किया विलय